[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट प्री डीएलएड रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। 6 लाख से अधिक उम्मीदवार होने के कारण वेबसाइट पर लोड अधिक हो गया है, सही से कार्य नहीं कर रही है। आपको बता दें कि डीएलएड में सामान्य सब्जेक्ट में भीलवाड़ा की संतरा जाट ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। संतरा ने 600 में से 525 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह संस्कृत में बूंदी की हिमांशी जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिमांशी ने 600 में से 489 अंक प्राप्त किए हैं। आपको बता दें कि पिछले साल की तरह इस साल भी नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने की। रिजल्ट घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग में दूसरे नंबर पर टोंक के विनोद बैरागी और तीसरे नंबर पर नागौर का रामनारायण रहा।
रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी होगा। इसमें स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा।
BSTC Rajasthan pre-DElEd result 2023:Rajasthan DElEdऐसे चेक कर सकेंगे BSTC Rajasthan pre-DElEd result 2023
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
इसके बाद DElEd entrance result link जो होम पेज पर दिया गया है, उसे खोलें
अपने लॉगइन क्रिएडेंशियल से ओपन करें
चेक करें और रिजल्ट को डाउनलोड करें
[ad_2]
Source link