[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
JAC Seat Allocation Result: जॉइंट एडमिशन कमिटी, दिल्ली ने जेएसी दिल्ली ने राउंड वन काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। दाखिला 30 जून से शुरू होगा। काउंसलिंग राउंड वन के तहत खुद को रजिस्टर करने वाले jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेईई मेन में सीआरएल रैंक 60 हजार तक हासिल करने वाले सीट एक्सेप्टेंस व फीस भुगतान कर फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए 30 जून तक जा सकते हैं। जिनकी सीआरएल रैंक 15 हजार तक है वह 5 जुलाई तक कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। जिनकी सीआरएल रैंक 15 हजार से ऊपर है, वह 6 जुलाई तक रिपोर्ट कर सकते हैं।
अगर उम्मीदवार को आगे कोई सीट/ इंस्टीट्यूट में अपग्रेडेशन नहीं कराना है तो 6 जुलाई तक अपनी भरी चॉइस के हिसाब से प्रोविजनल एडमिशन के बाद अलॉट की गई सीट को फ्रीज कर सकता है।
जैक काउंसलिंग के जरिए दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले पांच सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों के बीटेक कोर्स में दाखिला मिलता है।
अहम तिथियां
बीटेक के लिए 5 जुलाई तक पहले राउंड के दाखिले होंगे। जबकि दूसरे राउंड के तहत 6 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया होगी। तीसरे राउंड के तहत 12 जुलाई, चौथे राउंड के तहत 16 जुलाई, पांचवें राउंड के साथ 25 जुलाई को दाखिला शुरू होगा।
इन पांच संस्थानों में होगा दाखिला
इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी-डी),दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) और दिल्ली स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू)।
दो राउंड के बाद फिर से होगा रजिस्ट्रेशन
इस बार जैक दाखिला की पूरी प्रक्रिया नेताजी सुभाष युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी देख रही है। संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो राउंड के दाखिले बाद उन उम्मीदवारों के लिए नए पंजीकरण के लिए फिर से विंडो खोली जाएगी जिन्होंने 26 मई से 25 जून के दौरान अपना पंजीकरण नहीं कराया था। पहली विंडो में पंजीकृत सभी उम्मीदवारों को अपने संबंधित लॉगिन में अपनी पसंद के चयनित संस्थानों को संशोधित करने का मौका मिलेगा। संस्थान का कहना है कि यह मौका केवल एक बार मिलेगा इसके बाद किसी नए आवेदन या चयन में बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा। संस्थान ने यह विशेष रूप से बताया है कि यह उन अभ्यर्थियों के लिए लागू नहीं है जिन्होंने राउंड में अपनी आवंटित शाखा को फ्रीज कर दिया है। इसके बाद तीसरा राउंड में 17 जुलाई को सीटें अलॉट होंगी और 19 जुलाई तक दाखिला होगा। इसी तरह आगे के पांच राउंड होंगे।
सीटें खाली रही तो फिर मौका
संस्थान का कहना है कि जैक के पांच राउंड के बाद यदि सीट खाली रह जाती है तो छात्रों को एक बार फिर मौका दिया जाएगा। खाली सीटों के लिए सूची 1 अगस्त को जारी की जाएगी। जिसके तहत 2 अगस्त से 4 अगस्त को कैंपस जाकर अभ्यर्थियों को दाखिला लेना होगा।
[ad_2]
Source link