Sunday, September 1, 2024
Google search engine
HomeLife StyleCake Decoration: क्रिसमस पर बना रहीं केक तो डेकोरेशन के लिए ये...

Cake Decoration: क्रिसमस पर बना रहीं केक तो डेकोरेशन के लिए ये आइडिया आएगा काम


ऐप पर पढ़ें

क्रिसमस पर केक का खास महत्व होता है। अक्सर लोग घर में केक बनाना पसंद करते हैं। लेकिन केक बन जाने के बाद मन मुताबिक डेकोरेशन ना होने की वजह से केक का टेस्ट कुछ फीका सा हो जाता है। ऐसे में सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अगर आप क्रिसमस के मौके पर घर में केक बनाने का सोच रही हैं तो उसे डेकोरेट करने के लिए इन सिंपल आइडिया को जरूर याद रखें। जिससे केक के ऊपर सुंदर सजावट ही ना दिखे बल्कि उसका टेस्ट भी लाजवाब बन जाए। तो चलिए जानें क्रिसमस केक डेकोरेशन के ऐसे ही कुछ सिंपल और आसान आइडिया। जो केक को परफेक्ट बनाने के साथ ही टेस्टी भी बनाएंगे।

केक की आइसिंग

सबसे पहले केक के ऊपर की जाने वाली सजावट के लिए आइसिंग का सही तरीके से बनाना जरूरी है। इसके लिए पाउडर शुगर और सॉफ्ट बटर सबसे आसानी से मिल जाने वाली सामग्री है। एक कप सॉफ्ट अनसॉल्टेड बटर में करीब 3 कप पाउडर शुगर मिक्स करें। फिर इसे अच्छी तरह से फेंटे। अगर इलेक्ट्रिक बीटर नही है तो कांटे या फिर व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह से फेंट लें। इस मिक्सचर को जितना फेटेंग ये उतना ज्यादा फ्लपी हो जाएगा। बस इसमे मनचाहे वनीला एसेंस या फिर चॉकलेट फ्लेवर को मिला दें। घर में कम सामान से आइसिंग बनाने की ये सबसे आसान रेसिपी है। 

सजाएं रंग-बिरंगी सौंफ से

केक के ऊपर वनीला फ्लेवर की आइसिंग करने के साथ उसके ऊपर रंगीन सौंफ से सजाया जा सकता है। ये काफी खूबसूरत दिखेगा। 

रंगीन चॉकलेटी जेम्स कलर

वनीला फ्लेवर के ऊपर कलरफुल चॉकलेट जेम्स को भी बच्चे काफी पसंद करते हैं। इसे भी आप सजाकर केक को टेस्टी और सुंदर बना सकते हैं। 

लगाएं स्ट्रॉबेरी

मार्केट में काफी आसानी से स्ट्रॉबेरी ठंड में मिल जाती है। केक के आधे भाग में चॉकलेट और आधे भाग में वनीला की सजावट करने के साथ ऊपर स्ट्रॉबेरी को रखा जा सकता है। ये काफी खूबसूरत लगेगा और बच्चों को खूब पसंद आएगा। 

चेरी भी करें इस्तेमाल

केक के ऊपर चेरी लगाना काफी कॉमन है। आप चेरी कैंडी या फिर चेरी जैम को केक की आइसिंग के साथ मिलाकर सजाएं। ये ज्यादा टेस्टी लगेगा और बच्चों को पसंद आएगा। साथ ही व्हाइट एंड रेड का कॉम्बिनेशन क्रिसमस के लिए परफेक्ट लगेगा।

कप केक सजाने का ये आइडिया भी काफी अच्छा है। 

व्हाइट आइसिंग के साथ चॉकलेट को पिघलाकर साइड से चम्मच की सहायता से गिराएं। ये काफी देखने में अच्छा लगेगा और बनाने में भी आसान है। 

ध्यान रखें ये टिप्स

-केक की सजावट करने के लिए केक को कई लेयर में काट लें।

-चीन, पानी और वनीला एसेंस के गाढ़े घोल में डुबो कर निकाल लें। इससे केक का बेस थोड़ा जूसी हो जाएगा और उसमे मिठास ज्यादा अच्छे से पता चलेगी। 

-साथ ही केक के हर लेयर के ऊपर आइसिंग को लगाएं। जिससे टेस्ट ज्यादा क्रीमी और टेस्टी आएगी। 

-सबसे आखिर में केक के ऊपर एक साथ मिलाकर आइसिंग लगाएं और किसी चिकनी करछूल या चाकू की मदद से बराबर चिकना कर लें। 

-फिर ऊपर से सजावट करें। इससे केक परफेक्ट दिखेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments