Home Life Style Cannes 2023 में मृणाल ठाकुर के डेब्यू ने किया इंप्रेस, लैस पैंटसूट में लग रहीं कमाल

Cannes 2023 में मृणाल ठाकुर के डेब्यू ने किया इंप्रेस, लैस पैंटसूट में लग रहीं कमाल

0
Cannes 2023 में मृणाल ठाकुर के डेब्यू ने किया इंप्रेस, लैस पैंटसूट में लग रहीं कमाल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता के कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन के लुक सामने आने के बाद दूसरा दिन मृणाल ठाकुर का दिखा। पहली बार कांस पहुंची इस हसीना का आउटफिट से लेकर मेकअप लोगों को इंप्रेस कर रहा है। बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक में कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन मृणाल ठाकुर रेडी दिखीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। ब्लैक पैंट सूट में रेडी मृणाल का लुक काफी दिलकश दिख रहा है। 

पैंट सूट में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

मृणाल ठाकुर ने कांस के अपने पहले लुक में लैंस फैब्रिक की बनी झीनी सी पैंट कैरी की। जिसके साथ वो ब्लैक कलर के बॉडीसूट को पहने नजर आ रही हैं। वहीं इस पैंट और बॉडी सूट के साथ हसीना ने जैकेट कैरी किया है। जो इस लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए काफी है। 

ब्लिंगी जैकेट ने बना दी बात

झीनी सी लैस फैब्रिक की पैंट और बॉडीसूट के साथ मृणाल ने सितारों से जगमगाता जैकेट कैरी किया है। मैचिंग ब्लैक कलर के इस जैकेट ने मृणाल के लुक को बिल्कुल परफेक्ट बनाया है। जिसे डिजाइनर ध्रुव कपूर के कलेक्शन से लिया गया है। 

बोल्ड आईज ने किया क्लीन बोल्ड

ब्लैक पैंट सूट के साथ मृणाल का मेकअप भी शानदार था। बोल्ड ब्लैक आई मेकअप के साथ न्यूड टोन लिपस्टिक और परफेक्टली ब्लेंडेड पिंक ब्लश चिक्स उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं मेसी बीच वेव हेयर पिक्चर परफेक्ट हैं। 

 

सारा अली खान के लुक को किया फेल

मृणाल ठाकुर के कांस डेब्यू ने सारा अली खान के डेब्यू लुक को फेल कर दिया है। ब्लैक स्ट्रेपलेस गाउन में सारा अली का लुक हो या फिर लहंगा चोली में दोनों ही बार वो लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाईं। वहीं फैंस अब मृणाल ठाकुर के रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहे हैं। जिसमे वो फाल्गुनी शेन पिकॉक को रिप्रजेंट करते दिखेंगी।

Cannes 2023: सारा अली खान का Second लुक भी नहीं दिखा खास, ट्रोल्स बोले-किसने स्टाइल किया?

[ad_2]

Source link