Home Life Style Cannes 2023: सपना चौधरी ने कान के रेड कार्पेट पर किया डेब्यू, 30 किलो के गाउन में आईं नजर

Cannes 2023: सपना चौधरी ने कान के रेड कार्पेट पर किया डेब्यू, 30 किलो के गाउन में आईं नजर

0
Cannes 2023: सपना चौधरी ने कान के रेड कार्पेट पर किया डेब्यू, 30 किलो के गाउन में आईं नजर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस के डेब्यू के बाद एक और हसीना का डेब्यू देखने को मिला। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कान के रेड कार्पेट पर डेब्यू करती दिखीं। जहां उनका लुक सिंपल और शानदार दिख रहा था। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी ने रेड कार्पेट लुक की फोटोज शेयर की है। जिसे देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं हिना खान ने भी सपना चौधरी के रेड कार्पेट डेब्यू पर कमेंट किया है। 

 

पहना 30 किलो का गाउन

सपना चौधरी ने कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सॉफ्ट पिंक कलर को चुना। फ्लोरल एंब्रायडरी से सजे हाई नेक लांग गाउन में वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं। फुल स्लीव और बॉडी फिटिंग गाउन पर पेस्टल पिंक कलर के फूलों की एंब्रायडरी है। वहीं इस गाउन का वजन जरूर हैरान कर देगा। सिंपल और मिनिमम लुक के साथ सपना ने इस गाउन को कैरी किया है जिसका वजन करीब 30 किलोग्राम है।

 

मेकअप था मिनिमम

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने रेड कार्पेट के लिए एलिगेंट मेकअप लुक को कैरी किया है। हाई स्लीक बन और ग्लॉसी डार्क शेड लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट कोहल आई मेकअप को चुना है। मैचिंग की ईयररिंग्स सपना के रेड कार्पेट लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी दिख रही है। 

बिगबॉस में आ चुकी हैं नजर

सपना चौधरी अपने डांस स्टेप की वजह से फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वहीं बिग बॉस 11 में भी वो नजर आ चुकी हैं। 

[ad_2]

Source link