[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में सारा अली खान ने डेब्यू किया है। कांस के रेड कार्पेट पर पहले दिन लहंगा चोली पहनकर पहुंची सारा अली खाने लोगों का खूब ध्यान खींचा। वहीं अब सारा का दूसरा लुक सामने आया है। जिसे देखने के बाद लोग उनके स्टाइल पर कमेंट कर रहे हैं। कांस ओपनिंग नाइट पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे वो काले रंग की ड्रेस पहने रेडी हैं। हालांकि उनके लुक में वो चार्म नहीं नजर आ रहा और फोटोज देखते ही लोग उनके स्टाइल से इंप्रेस नहीं दिख रहे।
सारा अली खान ने चुनी ब्लैक ड्रेस
लहंगा चोली पहन रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के बाद सारा अली खान ने कांस की ओपनिंग नाइट पार्टी के लिए ब्लैक कलर की लांग ड्रेस को चुना। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन और उस पर की गई हार्ट शेप गोल्डन एंब्रायडरी इसे खास बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं वेस्ट पर मैचिंग ब्लैक फैब्रिक की डिटेलिंग की गई है। जिसके साथ सारा ने मैचिंग ब्लैक पर्स को कैरी किया है।
ऐसा था मेकअप
सारा अली खान की इस गॉर्जियस ड्रेस को गोल्ड टोन मेकअप के साथ कंप्लीट किया गया था। हालांकि उनके इल ब्लेंडेड मेकअप ने लुक को बिगाड़ दिया था। न्यू़ड टोन लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट ब्लैक स्मोकी आईज और बीमिंग हाईलाइटर को मैच किया गया है। जिसके साथ साइड पार्टीशन वेवी कर्ल बाल मैच हैं। हालांकि सारा के लुक में उनका ग्लोइंग चार्मिंग फेस नहीं नजर आ रहा। ऐसे में इस लुक की फोटोज सामने आते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट
सारा अली खान के लुक्स पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं फैशन बेस्ड इंस्टाग्राम अकाउंट डाइट सब्या ने स्टोरीज में सारा अली खान की फोटोज पोस्ट कर पूछा है- बेबी किसने स्टाइल किया है? वहीं सारा अली खान के रेड कार्पेट पर लहंगा पहनने पर भी लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके लुक को डेस्टिनेशन वेडिंग से इंस्पायर बता रहे हैं।
[ad_2]
Source link