[ad_1]
इन वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद रंग की कार शीशे के दरवाजे को तोड़कर होटल के अंदर घुस रही है। यह होटल चीन के चर्चित शंघाई शहर के मध्य में स्थित है। दरवाजा तोड़ने के बाद कस्टमर अपनी कार को लेकर होटल के लॉबी में पहु्ंच गया और हर तरफ कार को दौड़ाकर वहां रखी सारी चीजों को नष्ट कर दिया। इससे पूरी लॉबी कबाड़ में तब्दील हो गई। इस दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश तो वह और भड़क गया। गाड़ी को हर तरफ लॉबी में दौड़ाने लगा।
‘यह कस्टमर पागल हो गया है’
कस्टमर ने गाड़ी को अंदर से लॉक कर रखा था जिससे होटल के सुरक्षाकर्मी पूरी ताकत लगाने के बाद भी उसे खोल नहीं पाए। वहीं होटल के अंदर कार को देखकर वहां मौजूद अन्य कस्टमर घबरा गए। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एक-दूसरे से पूछने लगे कि यह क्या हो रहा है। एक व्यक्ति ने कहा, ‘यह पागल हो गया है।’ स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह घटना मंगलवार को हुई थी और इस कार को चलाने वाले कस्टमर का नाम चेन है। पुलिस ने बताया कि चेन का लैपटॉप खो जाने को लेकर होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया था।
28 साल का चेन शंघाई के इस होटल में ठहरा था और इसी दौरान उसका लैपटॉप चोरी हो गया था। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी चेन को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं होटल स्टाफ ने बताया कि यह लैपटॉप चोरी हो गया था और उसे होटल के बाहर पाया गया था। यह कार एक अन्य दरवाजे में टकराकर वहीं पर फंस गई थी। होटल के स्टाफ ने कार के शीशे को तोड़ने की भी कोशिश की।
[ad_2]
Source link