Home Education & Jobs CAT में विष्णु के आए थे 100 पर्सेंटाइल, बताया- कैसे की थी तैयारी

CAT में विष्णु के आए थे 100 पर्सेंटाइल, बताया- कैसे की थी तैयारी

0
CAT में विष्णु के आए थे 100 पर्सेंटाइल, बताया- कैसे की थी तैयारी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CAT 2023 Toppers: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ ने IIM CAT 2023 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। जिनमें से एक  विशाखापत्तनम के रहने वाले अलामुरी कुमार साई विष्णु का नाम भी शामिल है। बता दें, 20 साल के विष्णु ने दूसरे प्रयास में कैट 2023 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी के बारे में।

विष्णु ने अपनी स्कूली पढ़ाई लिटिल एंजल्स विजाग से पूरी की थी। जिसके बाद उन्होंने GITAM विजाग से स्टैटिक्स में बीएससी की डिग्री हासिल की। कैट परीक्षा के लिए उन्होंने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में तैयारी शुरू की थी।

बता दें, इस साल उन्होंने दूसरे प्रयास में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। पहला प्रयास उन्होंने 2022 में दिया था। जिसमें उन्होंने 95.6 पर्सेंटाइल हासिल किया था। जिसके बाद उन्होंने अपने स्कोर को और अच्छा करने के दूसरी बार परीक्षा देने का फैसला किया था। एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए विष्णु ने बताया कि बड़े पैमाने पर बिजनेस ऑपरेशन के बारे में समझना चाहते थे, जिसके बाद अपनी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में CAT परीक्षा की तैयारी के बारे में सोचा और मास्टर डिग्री के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

CAT 2023 की तैयारी के लिए विष्णु ने कई तरह की स्ट्रेटेजी को फॉलो किया था। उन्होंने बताया, उनकी स्ट्रेटेजी का मुख्य फोकस VARC सेक्शन पर था। इसी के साथ उन्होंने परीक्षा के लिए कई मॉक टेस्ट भी दिए थे। वह मॉक टेस्ट देने के बाद हमेशा अपने उत्तर का विश्लेषण किया करते थे। इसी के साथ उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग भी ली थी।

परीक्षा की तैयारी के दौरान विष्णु ने पाया था कि वह DILR और QA सेक्शन में वह काफी अच्छा कर रहे थे और  VARC सेक्शन में उन्हें और बेहतर प्रर्दशन करने की जरूरत थी। जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की और आज रिजल्ट आपके सामने है।

100 पर्सेंटाइल हासिल करने के बाद विष्णु का अपने लक्ष्य देश के टॉप बी स्कूलों में दाखिला लेना है। वहीं विष्णु की सफलता का श्रेय उनके परिवार को भी जाता है, जहां हमेशा शिक्षा को काफी महत्व दिया गया। उनके पिता एक सेल्स मैनेजर के पद पर काम करते हैं, जबकि उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं। उनकी बहन वर्तमान में आईआईएम सिरमौर से MBA की पढ़ाई कर रही हैं।

 

[ad_2]

Source link