[ad_1]
CBSE 12th Exam 2023: सीबीएसई 12वीं भौतिकी में पांच सेक्शन में प्रश्न पूछे जाएंगे। पहली बार वस्तुनिष्ठ प्रश्न में बहुविकल्पीय प्रश्न भी रहेगा। लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न मिलाकर सात प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया जाएगा। अगर किसी प्रश्न में परेशानी है तो उसकी जगह विकल्प वाले प्रश्न का उत्तर लिख सकते हैं। यह सेक्शन बी, सी, डी और ई में मिलेगा। भौतिकी में चित्र वाले प्रश्नों के साथ 20 अंकों का न्यूमेरिकल भी रहेगा। चित्र वाले प्रश्न कई चैप्टर से रहेंगे। इसमें आप्टिक्स चैप्टर के चित्र को पेंसिल से बनाएं। यह सलाह सीबीएसई 12वीं टेली काउंसिलिंग के दौरान सेंट माइकल हाई स्कूल के शिक्षक आरके ठाकुर ने दी। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ कार्यालय में आयोजित 12वीं टेली काउंसिलिंग के दौरान आरके ठाकुर ने बताया कि प्रश्नों का उत्तर देने में लाल और हरे रंग के बॉल पेन का इस्तेमाल नहीं करें।
उन्होंने कहा कि पांच साल के प्रश्न पत्र बैंक को छात्र अच्छे से तैयार कर लें। इससे 70 फीसदी प्रश्न पकड़ में आयेंगे और आपका आत्मविश्वास भी तैयारी में बढ़ेगा। घर, स्कूल और परीक्षा हॉल के माहौल में अंतर होता है। इस कारण हर दिन प्रश्न पत्र का एक सेट जरूर बनाएं। यह अभ्यास परीक्षा हॉल में बहुत कारगर होता है।
एनसीईआरटी का न्यूमेरिकल पूरा बनाएं
शिक्षक आरके ठाकुर ने छात्रों से कहा कि परीक्षा में अब कम समय रह गया है। बोर्ड ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ऐसे में जो पढ़ा है, उसी का अभ्यास करें। एनसीईआरटी किताब से ही न्यूमेरिकल प्रश्न पूछा जायेगा। इस कारण एनसीईआरटी से ही न्यूमेरिकल प्रश्न बनाएं। डायग्राम भी एनसीईआरटी का ही बनाएं। इससे अंक ज्यादा आने की संभावना होगी। थ्योरी की अधिक तैयारी करें। पांच अंक वाले प्रश्न अधिक थ्योरी से ही रहेगा।
महत्वपूर्ण चैप्टर
करंट, इलेक्ट्रो, एसी का ग्राफ, ऑप्टिक्स, रे-ऑप्टिक्स, सेमी कंडक्टर, माइक्रोस्कोप, टेली स्कोप, फोटो इलेक्टिक्स इफेक्ट
अंकों का पैटर्न
कुल अंक – सौ, प्रायोगिक परीक्षा – 30 अंक, सैद्धांतिक परीक्षा – 70 अंक
– पांच सेक्शन में प्रश्न रहेगा
– कुल प्रश्न 35 पूछे जाएंगे
– सेक्शन ए में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनकी संख्या 18 होगी
– सेक्शन बी में सात प्रश्न पूछे जाएंगे। यह दो-दो अंकों का होगा। इसमें दो प्रश्न में विकल्प रहेगा
– सेक्शन सी में पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। यह तीन-तीन अंकों का होगा। इसमें दो प्रश्न में विकल्प रहेगा
– सेक्शन डी में तीन प्रश्न पांच-पांच अंकों के होंगे। तीनों में विकल्प रहेगा
– सेक्शन ई में केस स्टडी के दो प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों चार-चार अंक के होंगे
इन बातों का रखें ख्याल
– लिखने का खूब अभ्यास करें
– विषय को फ्रेंडली बनाएं। कोई चैप्टर से डरें नहीं
– एनसीईआरटी से ही पढ़ाई करें
– पिछले दस साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें
– हर दिन मॉक टेस्ट लें
– पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे
[ad_2]
Source link
