
[ad_1]
CBSE Board Exams 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अगले साल की शुरुआत में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जहां दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली हैं, वहीं दोनों कक्षाओं के लिए थ्योरी परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2024 से किया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दी गई है। इसी के साथ सैंपल पेपर भी छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जो अगले साल कक्षा 10वीं-12वीं की सीबीएससई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह बोर्ड परीक्षाओं से पहले, इस साल बोर्ड के द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में जान लें, ताकि पता चल जाए, साल 2024 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़े बदलाव क्या होने वाले हैं।
थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। मार्किंग स्कीम अनुसार, थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्चट और इंटरनल असेंसंमेंट के लिए मार्क्स 100 में से दिए जाएंगे। जिसमें थ्योरी पेपर 80 मार्क्स का होगा और इंटरनल असेंसंमेंट 20 मार्क्स का होगा। बता दें, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के लिए 83 विषयों और कक्षा 12वीं के लिए 121 विषयों के लिए मार्किंग स्कीम जारी की है।
कक्षा 10वीं के विषयों जैसे म्यूजिक, पेटिंग, कम्यूटर, रिटेल, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, मल्टीमीडिया आदि के लिए होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा के मार्क्स 50 है। वहीं इंग्लिश, हिंदी, मैथेमेटिक्स, साइंस, सोशल साइंस विषयों के लिए इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स 20 है।
कक्षा 12वीं में, जियोग्राफी, साइक्लॉजी,फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बायोटेकनोलॉजी , फिजिकल एजुकेशन सहित अन्य विषयों के लिए प्रैक्टिकल मार्क्स 30 हैं। पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, कमिर्शियल आर्ट, डांस, होम साइंस जैसे विषयों के लिए प्रैक्टिक मार्क्स 50 है। सभी विषयों के लिए मार्किंग स्कीम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
[ad_2]
Source link