Home Education & Jobs CBSE CTET Answer Key 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की ctet.nic.in पर जारी, 17 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां

CBSE CTET Answer Key 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की ctet.nic.in पर जारी, 17 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां

0
CBSE CTET Answer Key 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की ctet.nic.in पर जारी, 17 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CBSE CTET Answer Key 2022: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)-2022 की आंसर की जारी कर दी हैं। सीटीईटी आंसर की 14 फरवरी 2023 को जारी की गईं। जिन अभ्यर्थियों ने सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया हो वे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी आंसर की 2022 के आधार पर यदि परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों या उनके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति हो तो अभ्यर्थी वेबसाइट पर 17 फरवरी 2023 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 

आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था। सीटीईटी पेपर-I और पेपर-II में देशभर से करीब 30 लाख अभ्यर्थियों भाग लिया था।

Submit Key Challenge for CBSE CTET Answer Key 2022 Link

CTET 2022 Answer Key Notice

सीबीएसई आंसर की के साथ ही वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी आंसर के आधार पर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों या उनके उत्तर से संतुष्ट नहीं हो वे ऊपर दिए लिंक पर क्लिक कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सीटीईटी 2022 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अंतिम तिथि 17 फरवरी 2023 है।

अभ्यर्थियों को निर्धारित फॉर्मेट में 1000 रुपए के आवेदन शुल्क के साथ आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। आवेदन शुल्क 17 फरवरी तक जमा कराया जा सकता है। आपत्तियों समीक्षा संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link