[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी ट्रेडिशनल वार्षिक बैक और यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 30 दिसंबर से होंगी जबकि एनईपी स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी विषम सेमेस्टर के पेपर पांच जनवरी से। विवि जल्द संशोधित परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
दिसंबर में विवि की सबसे बड़ी परीक्षा
30 दिसंबर से प्रस्तावित चौ.चरण सिंह विवि की वार्षिक बैक एवं विषम सेमेस्टर की सबसे बड़ी परीक्षा होने जा रही है। विवि से संबद्ध कॉलेजों में दो पालियों में तीन लाख 20 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रतिवर्ष मार्च में होने वाली मुख्य परीक्षाओं की तुलना में इस बार सेमेस्टर-बैक परीक्षाएं सबसे बड़ी होंगी। सेमेस्टर और बैक एकसाथ होने से भी परीक्षार्थियों की संख्या तीन लाख के पार गई है। एकसाथ 3.20 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए विवि को ना केवल केंद्रों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी बल्कि सचल दल से लेकर सभी व्यवस्थाएं अतिरिक्त करनी होंगी।
कल अपलोड हो सकते हैं प्रवेश पत्र
उक्त परीक्षाओं के प्रवेश पत्र कल यानी 15 दिसंबर को अपलोड होने की उम्मीद है। विवि की परीक्षा और कंपनी के दावे भी एडमिट कार्ड पर टिके हुए हैं। यदि एडमिट कार्ड सही रहे तो 30 दिसंबर से परीक्षा संभव है, लेकिन खामियां रही तो पेपर पर फिर से संकट छा सकता है। विवि की नजर अब कल अपलोड होने वाले एडमिट कार्ड पर टिकी है।
आज प्राचार्यों के साथ विवि की बैठक
परीक्षा से ठीक पहले विवि आज सात सौ से अधिक कॉलेजों के प्राचार्यों से बात करेगा। तीन बजे कुलपति दफ्तर में तीन बजे से प्रस्तावित इस बैठक में एडेड-राजकीय कॉलेजों के प्राचार्यों केा भौतिक रूप से मौजूद रहना होगा जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्राचार्य ऑनलाइन लिंक से मीटिंग में जुड़ेंगे।
विवि ने जारी किए परिणाम
विवि ने एमएड-एमएस एलोपैथिक सप्लीमेंट्री और विभिन्न विषयों के चुनौती मूल्यांकन का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज विवि वेसबाइट से परिणाम देख सकते हैं।
[ad_2]
Source link