Home Life Style Chanakya Niti: इन पक्षियों से सीखें सक्सेस के 5 मंत्र, जीत की रेस में हमेशा रहेंगे सबसे आगे

Chanakya Niti: इन पक्षियों से सीखें सक्सेस के 5 मंत्र, जीत की रेस में हमेशा रहेंगे सबसे आगे

0
Chanakya Niti: इन पक्षियों से सीखें सक्सेस के 5 मंत्र, जीत की रेस में हमेशा रहेंगे सबसे आगे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Chanakya Niti To Get Success: मुश्किलें हर व्यक्ति के जीवन में आती हैं। जो इन मुश्किलों से डरकर अपने कदम पीछे खींच लेता है, उन्हें सफलता का स्वाद चखने के लिए कभी नहीं मिलता है। लेकिन जो व्यक्ति इन मुश्किलों का डटकर सामना करता है, सफलता के मोती उसी की झोली में गिरते हैं। आप अपने जीवन के संघर्षों को पूरी तरह खत्म तो नहीं कर सकते हैं लेकिन उन्हें कम और आसान जरूर बना सकते हैं। आइए चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसे पक्षियों के बारे में जानते हैं, जिनसे सफलता के मंत्र बड़ी आसानी से सीखे जा सकते हैं। 

बगुला-

बगुला पक्षी की खासियत होती है कि वो अपनी सभी इंद्रियों पर काबू करना अच्छी तरह जानता है। चाणक्य के अनुसार संयम सफलता की पहली सीढ़ी होती है। प्रत्येक व्यक्ति को बगुला की ही तरह अपनी इंद्रियों पर काबू पाने का हुनर सीखना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा कर पाता है, उसका मन सदैव शांति रहने के साथ अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकता है। ऐसा व्यक्ति अपनी एकाग्रता के साथ जीवन में आगे बढ़ता है, जिससे उसके सफलता पाने के आसार बढ़ जाते हैं। 

कोयल-

आपकी वाणी आपकी पहचान होती है। कोई भी मनुष्य अपनी वाणी से ही पराये व्यक्ति को अपना और अपनों को पराया बना सकता है। कोयल अपनी मधुर वाणी की वजह से लोगों के बीच पसंद की जाती है। ठीक उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को भी अपने अंदर कोयल के इस गुण को पैदा करना चाहिए। ध्यान रखें कि अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं बोल सकते तो चुप रहकर बुरा भी नहीं बोलें। चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति की वाणी मीठी होती है उसकी तरफ हर कोई आकर्षित होता है, जो भविष्य में सफलता का रास्ता आसान बनाने में मदद कर सकता है। 

मुर्गा-

अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो मुर्गे से दिन की शुरूआत जल्दी करने का यह गुण सीखें। प्रत्येक मानव को सूर्योदय से पूर्व उठना, जीवन के संघर्षों का डटकर मुकाबला करना जैसे गुण मुर्गे से सीखने चाहिए। चाणक्य के अनुसार कामयाबी हासिल करने के लिए हर व्यक्ति में ये गुण होने बहुत जरूरी है। 

कौआ-

कौवे हमेशा अकेले में अपना भोजन इकठ्ठा करता है। वह कभी आलस नहीं करता है और ना ही आसानी से किसी पर भरोसा करता है। सफलता हासिल करने के लिए हर मनुष्य को यह गुण कौआ से सीखना चाहिए। अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते हुए व्यक्ति को सदैव सावधान रहते हुए हर किसी पर जल्दी विश्वास नहीं करना चाहिए। 

चील-

चील से व्यक्ति किसी भी चुनौती को बिना टाले करने का गुण सीख सकता है।जीवन में आने वाली हर चुनौती नए कौशल को सीखने, बढ़ने और मजबूत होने के अवसर अपने साथ लाती है। ईगल शिकार करते समय अपना ध्यान और दृष्टि एक जगह केंद्रित रखती है। आप भी अपने लक्ष्य को निर्धारित करके उसे हासिल करने तक उन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। ध्यान रखें, एक समय में एक ही चीज पर ध्यान केंद्रित करें। 

कुत्ता-

सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति को कुर्ते से सतर्क रहने का गुण सीखना चाहिए। अपने लक्ष्य को हासिल करते समय अगर आप सतर्कता नहीं अपनाते तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुत्ते को थोड़ी ही देर में गहरी नींद आ जाती है लेकिन जरा सी भी आहट आते ही वह तुरंत उठ खड़ा होता है और सतर्क हो जाता है। उसी तरह इंसान भी सतर्क रहने का गुण कुत्ते से सीख सकता है।

[ad_2]

Source link