[ad_1]
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है. शरद पूर्णिमा पर ग्रहों के अद्भुत संयोग के साथ इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण भी लग रहा है.ऐसे में ग्रहण का कुप्रभाव जहां कुछ राशि वालो के लिए मुश्किलें लाएगा तो वहीं ग्रहों का अद्भुत संयोग इन चार राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ाएगा.
काशी के विद्वान और ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी उत्पन्न हुई है.इसलिए ऐसी मान्यता है कि इस दिन धन की देवी माता पृथ्वी लोक का भ्रमण करती है.इस बार शरद पूर्णिमा पर गज केशरी योग के साथ बुधादित्य योग भी बन रहा है जो बेहद शुभ है.ऐसे में मिथुन,कर्क,वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को माता लक्ष्मी का छप्पड़ फाड़ कृपा बरसेगी.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालो के लिए शरद पूर्णिमा धन का लाभ देने वाला होगा.इन राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा.इसके अलावा रोजगार के नए अवसर भी इन्हें मिलेंगे.यह ग्रहण मिथुन राशि के लोगों का जीवन खुशहाल बनाएगा.
कर्क राशि:कर्क राशि के लोगों के घर परिवार में सुख,समृद्धि आएगी.इसके अलावा संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है.वाहन सुख का भी योग हैं.इसके साथ धन प्राप्ति के भी मार्ग खुलेंगे.
वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि वालो का बुरा समय समाप्त होगा.वैवाहिक जीवन और परिवार में खुशहाली के साथ नौकरी में तरक्की के भी योग बने है.
कुंभ राशि:कुंभ राशि वालों के लिए ये समय धन की प्राप्ति वाला होगा.बैंक बैलेंस बढ़ने के साथ रुका हुआ धन मिलने का भी योग है. इसके साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.
(यह खबर धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषाशास्त्र पर आधारित है.News 18 इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं.)
.
Tags: Chandra Grahan, Local18, Zodiac Signs
FIRST PUBLISHED : October 26, 2023, 13:14 IST
[ad_2]
Source link