Home National Chandrayaan-3 की लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने मिलाया ISRO चीफ को फोन, क्या-क्या कहा? देखें वीडियो

Chandrayaan-3 की लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने मिलाया ISRO चीफ को फोन, क्या-क्या कहा? देखें वीडियो

0
Chandrayaan-3 की लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने मिलाया ISRO चीफ को फोन, क्या-क्या कहा? देखें वीडियो

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

PM Modi Modi telephoned ISRO chief: इसरो के मून मिशन को बुधवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया। देश ही नहीं, दुनियाभर के करोड़ों लोगों की नजरें चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई थीं, लेकिन जैसे ही तय समय पर विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरा, सभी लोगों की खुशियां देखने लायक थीं। चंद्रयान की लैंडिंग के दौरान पीएम मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअल तरीके से लाइव जुड़े थे और सफलता मिलने के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ करके बधाई भी दी। पीएम मोदी द्वारा इसरो चीफ को किए गए फोन का वीडियो भी सामने आया है।

इसरो चीफ को फोन करके पीएम मोदी ने कहा कि आपका नाम भी सोमनाथ है और यह नाम चंद्र से जुड़ा हुआ है। इसलिए आपके परिवार वाले भी काफी आनंदित होंगे। मेरी ओर से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। सभी को मेरी ओर से अभिनंदन कह दीजिए। हो सके, उतना जल्दी ही रूबरू में भी बधाई दूंगा। बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई। इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है और विकसित भारत का बिगुल बज चुका है। हम नए भारत की नई उड़ान के साक्षी हैं, नया इतिहास लिखा जा चुका है।

उन्होंने आगे कहा, ”मैं भले ही दक्षिण अफ्रीका में हूं, लेकिन मेरा दिल हर समय चंद्रयान मिशन के साथ रहा।” इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए मैं इसरो, इसके वैज्ञानिकों को तहेदिल से बधाई देता हूं। चंद्रमा के इस हिस्से पर अब तक कोई और देश उतरने में सफल नहीं रहा है, इससे चांद के बारे में सारे किस्से-कहानियां बदल जाएंगी। भारत ने भविष्य के लिए नए, महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत का सफल चंद्र मिशन केवल भारत का नहीं है, हमारी ‘एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य’ की सोच पूरी दुनिया में गूंज रही है।

दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश बना भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूमकर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई इबारत रची। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चलीं। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ”हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हसिल कर ली है। भारत चांद पर है।” 

[ad_2]

Source link