Home Life Style Cheapest Holi Market in Delhi: होली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली ये 5 जगहें, सस्ते दाम पर मिलती है बढ़िया चीज

Cheapest Holi Market in Delhi: होली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली ये 5 जगहें, सस्ते दाम पर मिलती है बढ़िया चीज

0
Cheapest Holi Market in Delhi: होली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली ये 5 जगहें, सस्ते दाम पर मिलती है बढ़िया चीज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Best Delhi Market for Holi 2024 Shopping: रंग और मौज मस्ती का त्योहार होली, जल्द ही लोगों के तन के साथ उनके मन को भी रंगने आ रहा है। होली के दिन लोग गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर उनका मुंह मीठा करवाते हैं। महिलाएं कई दिन पहले से ही होली को स्पेशल बनाने के लिए रंग, पिचकारी, मिठाई, कपड़ों की शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। अगर इस होली आप भी दिल्ली की उन किफायती मार्केट का टूर करना चाहते हैं, जहां बेहद सस्ते दाम पर बढ़िया चीजें मिलती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन सी हैं दिल्ली की वो 5 मार्केट, जहां सस्ते दाम पर मिलती है बढ़िया चीज।

    

पहाड़गंज- 

पहाड़गंज, दिल्ली के सबसे फेमस बाजारों में से एक है।  जहां बेहद सस्ते दाम पर अच्छी चीज मिलती है। यहां आपको होली से जुड़ी हर चीज बेहद किफायती दाम पर मिल जाएगी। आप यहां से होली खेलने के लिए शानदार कपड़ों का कलेक्शन और रंग-बिरंगी पिचकारियां ले सकते हैं। पहाड़गंज बाजार न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने लगता है। 

चांदनी चौक-

शादी हो या त्योहार का कोई खास मौका, दिल्ली का चांदनी चौक साड़ी, सूट, लहंगा,ज्वेलरी, फुटवियर खरीदने के लिए बेस्ट जगह है। दिल्लीवासी सस्ते में शॉपिंग करने के लिए चादंनी चौक को ही पसंद करते हैं। आप यहां से होली शॉपिंग के साथ घर की सजावट का सामान और घर गृहस्थी से जुड़ा सामान भी खरीद सकते हैं।  

सदर बाजार- 

दिल्ली का सदर बाजार थोक का सामना खरीदने के लिए काफी मशहूर है। इस बाजार से पिचकारी और रंग-गुलाल दूर-दूर तक भेजे जाते हैं। इस बाजार की खासियत यह है कि यहां आपको 2 रुपये से लेकर 20 रुपये तक में पिचकारी की कई वैरायटी मिल जाएगी। इसके अलावा यहां होली मास्क, कपड़े और रंग-गुलाल भी बेहद कम कीमत में मिल जाता है। 

सरोजनी नगर-

होली खेलने के लिए अगर आपको सफेद रंग का सूट या टीशर्ट लेना है तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकती है। यहां बेहद काम दाम और अच्छी क्वालिटी में आपको होली के लिए रंग-बिरंगे कपड़ों के ऑप्शन मिल जाएंगे। कपड़ों की शॉपिंग के लिए सरोजनी नगर बहुत अच्छा बाजार हैं। यहां 100 रुपये के भीतर होली खेलने वाले कपड़े मिल जाएंगे। 

खान मार्केट-

खान मार्केट दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में शामिल है। यहां ज्यादातर चीजों का दाम एक ही होता है। अगर आप ज्यादा मोलभाव नहीं कर पाते तो अच्छी और सस्ती कीमत पर सामान खरीदने के लिए यहां आ सकते हैं। यहां कपड़ों से लेकर फर्नीचर तक की मार्केट है। बता दें, रविवार के दिन खान मार्केट बंद रहती है।

[ad_2]

Source link