[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Chess World Cup final live streaming: भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद के लिए आज का दिन खास होने वाला है। इस 18 साल के लड़के के जीवन का अब तक का ये सबसे बड़ा दिन साबित हो सकता है। आर प्रज्ञानानंद आज चेस वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगे। विश्वनाथन आनंद के बाद वे भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उनके सामने नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन होंगे। आज होने वाले इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देश सकते हैं, ये जान लीजिए।
आर प्रज्ञानानंद बनाम मैग्नस कार्लसन शतरंज विश्व कप फाइनल कब खेला जाएगा?
भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानानंद और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच शतरंज विश्व कप 2023 फाइनल मंगलवार 22 अगस्त को खेला जाएगा।
आर प्रज्ञानानंद बनाम मैग्नस कार्लसन FIDE World Cup 2023 फाइनल कहां खेला जाएगा?
FIDE World Cup 2023 final आर प्रज्ञानानंद और मैग्नस कार्लसन के बीच अजरबैजान के बाकू में खेला जाएगा।
आर प्रज्ञानानंद बनाम मैग्नस कार्लसन चेस वर्ल्ड कप फाइनल किस समय शुरू होगा?
आर प्रज्ञानानंद बनाम मैग्नस कार्लसन चेस वर्ल्ड कप 2023 फाइनल भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
18 साल के प्रज्ञानानंद के पास इतिहास रचने का मौका, 21 साल बाद भारत जीत सकता है वर्ल्ड कप
कौन से टीवी चैनल होगा चेस वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का लाइव टेलिकास्ट?
आर प्रज्ञानानंद बनाम मैग्नस कार्लसन चेस वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच का टेलिकास्ट टीवी पर नहीं किया जाएगा।
चेस वर्ल्ड कप 2023 आर प्रज्ञानानंद बनाम मैग्नस कार्लसन फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आर प्रज्ञानानंद और मैग्नस कार्लसन के बीच शतरंज विश्व कप फाइनल को FIDE Chess के यूट्यूब और ट्विच चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस तरह सोशल मीडिया अकाउंट पर खिताबी भिड़ंत को लाइव देख सकते हैं।
[ad_2]
Source link