Friday, September 6, 2024
Google search engine
HomeLife StyleChristmas 2022: ऐसे करें बजट फ्रेंडली क्रिसमस ट्री डेकोरेट, क्रिएटिविटी देख लोग...

Christmas 2022: ऐसे करें बजट फ्रेंडली क्रिसमस ट्री डेकोरेट, क्रिएटिविटी देख लोग हो जाएंगे आपके कायल


Image Source : FREEPIK
Christmas 2022

क्रिसमस के त्यौहार को पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। अब इंडिया में भी इस त्यौहार को बड़े पैमाने पर लोग मनाने लगे हैं। यह फेस्टिवल अब साल के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक बन चूका है। क्रिसमस में  ‘क्रिसमस ट्री’ की अहमियत सबसे खास होती है, इसलिए इसे बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है। मॉल्स से लेकर कैफ़ेज़ और होटल्स में बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री लगाए जाते हैं। जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। लोग अपने घरों में भी क्रिसमस ट्री लेकर आते हैं और बड़े शौक से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को खुश करने के लिए या मेहमानों के साथ घर पर ही क्रिसमस इवनिंग मनाना चाहते हैं तो अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। अगर आपको लगता है कि घर पर क्रिसमस ट्री सजाना बहुत ज़्यादा महंगा हो सकता है तो आप गलत हैं। बहुत कम बजट में भी इसे घर पर सजाया जा सकता है। क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए ढेरो डेकोरेटिव आइटम्स मार्केट सस्ते दामों में मौजूद होती हैं। जिनकी आप पहले से ही शॉपिंग कर लें। चलिए आपको बताते हैं कि इस क्रिसमस आप बजट फ्रेंडली शॉपिंग कैसे करें। 

क्रिसमस ट्री डेकोरेशन की लिस्ट:

क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए सबसे पहले एक लिस्ट तैयार करें। जैसे सबसे पहल छोटा सा क्रिसमस ट्री, रिबन, रंगबिरंगी लाइट्स, छोटे छोटे गिफ्ट्स, बॉल्स, डेकोरेटिव पेपर, क्रिसमस रिंग्स और घंटियां। आपको अपने शहर के किसी भी मार्किट में ये आइटम्स मिल जायेंगे। इनकी शॉपिंग करते समय आप अपने बजट का भी ध्यान रखियेगा। हर चीज़ छोटे बड़े अमाउंट में आते है। इसलिए आप छोटी से छोटी चीज़ खरीदना। 

Gajar Ka Halwa: सर्दियों में आपको भी हो रही है मीठा खाने की क्रेविंग? झटपट बना लें स्वाद से भरपूर गाजर का हलवा

ऐसे करें क्रिसमस ट्री डेकोरेट:

क्रिसमस ट्री डेकोरेट करने के लिए आप उसके ऊपर टॉफी, चॉकलेट, छोटे छोटे गिफ्ट्स, रंग बिरंगे कागजों पर अपने पूरे परिवार के लिए छोटे छोटे मैसेज, लाल और सफेद रंग की बॉल्स, क्रिसमस रिंग्स और छोटी छोटी घंटियां लगाकर डेकोरेट करें। 

बच्चों के लिए लें छोटे छोटे गिफ्ट्स:

अपने बच्चों के लिए गिफ्ट आइडियाज सोचकर पहले ही खरीद लें और उन्हें अच्छे से कलर्ड पेपर में लपेटकर रात में ट्री के पास रखें। आप छोटे-छोटे गिफ्ट्स जैसे कप, कॉफी मग, पैन या कार्ड आदि अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खरीद सकते हैं। क्रिसमस ट्री को सजाने में बच्चों की मदद जरूर लें, उस दौरान आप अपने परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। ये छोटी सी लिस्ट फॉलो करने से आप क्रिसमस पर कुछ भी नही भूलेंगे।

Dark Neck: काली गर्दन को दुपट्टे से छुपाए फिरती हैं? अब इन घरेलू नुस्खों से पाएं वहां दूध जैसा निखार

Year Ender 2022: एचडी से लेकर एयर ब्रश तक, इस साल इन ब्राइडल मेकअप लुक्स का रहा बोलबाला

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments