
[ad_1]
क्रिसमस आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक क्रिसमस सेलिब्रेशन का कोई प्लान नहीं बनाया है तो आप अपने दोस्तों के साथ गोवा जा सकते हैं। क्रिसमस वह समय होता है जब पूरा गोवा सेलिब्रेशन मोड में होता है और बेहद खूबसूरती से सज जाता है। ओल्ड गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बहुत सारी जगहें हैं। क्रिसमस के दौरान जब आप गोवा की सड़कों पर जातें हैं तो देखेंगे की हर जगह सेलिब्रेशन होता रहता है। गोवा में क्रिसमस कार्निवाल भी देखने लायक होता है। गोवा में कुछ बेहतरीन सेलिब्रेशन का अनुभव आप कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें; Merry Christmas 2022: क्रिसमस पार्टी के लिए दिल्ली की इन जगहों पर मचती है धूम, मस्ती धमाल होगा भरपूर
1) मिसा डे गालो
क्रिसमस की शाम के दौरान गोवा में मिडनाइट मास एक फेमस क्रिसमस ट्रेडिशन है। गोवा एक ऐसी जगह है जहां आप शानदार क्रिसमस की रात अनुभव करने के लिए बेस्ट है। गोवा में लगभग 400 चर्चों के साथ, लोग आसानी से क्रिसमस की शाम पर चर्चों में से एक में मिडनाइट मास में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप बॉम जीसस चर्च, चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन, सी कैथेड्रल जा सकते हैं।
2) आतशबाजी शो
क्रिसमस के दौरान गोवा की हर जगह उत्सव और लाइट से भरी रहती है। गोवा में क्रिसमस का ज्यादा फायदा उठाने के लिए, चारों ओर पटाखों का शो देख सकते हैं। ओल्ड गोवा के अधिकांश चर्च में आप फायर शो का अनुभव कर सकते हैं। आप अरामबोल बीच, कैलंगुट बीच, वागाटोर बीच पर इसे एंजॉय कर सकते हैं।
3) घर की बनी चॉकलेट
चॉकलेट केक बहुत फेमस हैं और गोवा में क्रिसमस स्पेशल में से एक है। घर का बना चॉकलेट केक बहुत ही टेस्टी और लाजवाब होता है। ये क्रिसमस के लिए ये बहुत ज्यादा बेहतरीन और फेमस डिश है। क्रिसमस के दौरान गोवा के कुछ लोकप्रिय डिश बेबिनका, न्यूरोस, डोडोल और बाथ हैं।
4) क्रिसमस ईव पर डांस
गोवा एक ऐसी नाइटलाइफ का दावा करता है जिसकी कल्पना कम ही जगहों पर की जा सकती है। दिसंबर के महीने के दौरान, गोवा पार्टी प्रेमियों के लिए बेस्ट है। गोवा में क्रिसमस की शाम के दौरान जो खास है वह है रोमांचक वाइब्स, शानदार बॉन्होमी और चारों ओर जगमगाती सजावट। वागातोर और अंजुना जैसी जगहों पर ट्रान्स पार्टी, टेक्नो पार्टियां और रेव पार्टी का मजा ले सकते हैं।
Christmas 2022: भारत की इन जगहों पर धूम-धाम से मनता है क्रिसमस, यहां होगा खूब एंटरटेनमेंट
[ad_2]
Source link