Tuesday, February 4, 2025
Google search engine
HomeLife StyleChristmas 2022 Makeup Ideas: क्रिसमस पार्टी पर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, हर...

Christmas 2022 Makeup Ideas: क्रिसमस पार्टी पर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, हर कोई हो जाएगा आपका फैन


ऐप पर पढ़ें

Christmas 2022 Makeup Ideas: जल्द ही क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। ऐसे में कुछ लोग अभी से घर पर क्रिसमस पार्टी होस्ट करने की तैयारी में जुट गए होंगे। अगर आप भी किसी क्रिसमस पार्टी में शामिल होने वाले हैं तो ये मेकअप टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन मेकअप टिप्स की मदद से आप न सिर्फ झट से तैयार हो सकेंगी बल्कि बेहद खूबसूरत भी नजर आएंगी।

द रेनडियर आई लुक : क्रिसमस पर कैरी किया हुआ ये आई लुक न सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है बल्कि क्रिसमस पार्टी की मस्ती के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

क्रिसमस पर चमकीला कैंडी केन लुक :

पलकों पर चमकीले कैंडी केन के बारे में क्या ख्याल है! आप चाहे तो सिंपल आईलाइनर के साथ सैंटा स्टिकर लगा सकती हैं।

रेड लिपस्टिक- क्रिसमस पार्टी के लिए अपने मेकअप में रेड टच दें। इसके लिए अपने चीक्स को रेड ब्लशर से हाइलाइट करते हुए लिप्स पर रेड ग्लॉस लगाएं।

नेल्स- क्रिसमस पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप नेल आर्ट का सहारा ले सकती हैं। आप नेल आर्ट में क्रिसमस थीम अपना सकती हैं. यह काफी क्यूट लगता है।

लिक्विड फाउंडेशन- क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार होते समय सिलीकॉन लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें, इससे आपका मेकअप बिल्कुल भी नहीं फैलेगा और बहुत अच्छा लुक आएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments