
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
क्रिसमस 2023 का आगाज हो गया है। अब हर किसी को शाम को होने वाली क्रिस्मस पार्टी का इंतजार है। ऐसे में महिलाएं पार्टी के लिए कपड़े तो खरीद चुकी हैं, लेकिन तैयार कैसे होना है इसे लेकर कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क्रिसमस पार्टी के लिए किए जाने वाले कुछ सिंपल और स्टाइलिश लुक, जिसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इन मेकअप टिप्स को अपनाकर आपको सबसे अलग और हॉट लुक मिलेगा। क्रिसमस पार्टी के लिए कैसे हों तैयार-
स्टोन वाला मेकअप
आप क्रिसमस पार्टी के लिए इस तरह का मेकअप कर सकती हैं। इस तरह का लुक बड़ी आंखों के ऊपर खूबसूरत नजर आता है। इस मेअकप में लाइट पिंक या न्यूट्रल कलर के साथ आईशैडो को आंखों के लिड पर लगाया जाता है। फिर इसमें रेट्रो स्टाइल विंग आईलाइनर लगाया जाता है। फिर स्टोन से आई मेकअप को एक डिफ्रेंट लुक दें।
शिमरी लुक
इस तरह का मेकअप लाल और सफेद रंग के ऑउटफिट के साथ खूबसूरत नजर आते हैं। शिमरी लुक के लिए बेस में मैट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इस लुक में लिप्स के लिए आप पिंक टोन का कोई लाइट कलर चुनें। फिर गाल पर हाइलाइटर का इस्तेमाल करें और आंखों पर शिमरी वाला शैडो लगाएं।
मिरर का यूज करें
मेकअप को कई तरीकों से किया जाता है। यूनीक लुक के लिए मेकअप में मिरर का यूज करें। ऐसा मेकअप, आपको स्पेशल लुक देने में मदद करता है। मिरर की हेल्प से भी आपको क्रिसमस पार्टी के लिए एक अलग लुक क्रिएट करने का मौका मिलेगा।
[ad_2]
Source link