Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeLife StyleChristmas Eve 2022: क्रिसमस ईव को बनएं यादगार, बड़े मजेदार हैं सेलिब्रेशन...

Christmas Eve 2022: क्रिसमस ईव को बनएं यादगार, बड़े मजेदार हैं सेलिब्रेशन के ये तरीके


ऐप पर पढ़ें

Christmas 2022: यह साल का वह समय है, जिसका इंतजार पूरे साल बच्चे और बड़ों द्वारा किया जाता है। हालांकि, अब ये इंतजार खत्म हुआ क्योंकि क्रिसमस आ गया है। यह वह समय है जब घर अपने सबसे अच्छे रंगों में जगमगाते हैं, परिवार और दोस्त एक साथ बैठ कर खात हैं, हंसते हैं और अपनी कहानियों को शेयर करते हैं। इसी के साथ क्रिसमस की पूर्व शाम भी खास है। क्रिसमस ईव 25 दिसंबर से एक दिन पहले होती है जब हर कोई त्योहार का इंतजार करता है और सेलिब्रेशन की उम्मीद करता है। यह वह समय भी है जब लोग क्रिसमस मनाने के लिए एक-दूसरे के साथ मजेदार एक्टिविटी में शामिल होते हैं। क्रिसमस से पहले शाम को एंजॉय करने और क्रिसमस के इंतजार को मजेदार बनाने के लिए यहां कुछ तरीके हैं। देखिए-  

यह भी पढ़ें: Christmas 2022 Theme: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लाल-सफेद के अलावा इन रंगों की चुनें थीम


क्रिसमस कार्ड बनाना

क्रिसमस पर कार्ड देना एक पारंपरिक रस्म है जिससे दूसरे व्यक्ति को पता चलता है कि आप परवाह करते हैं। अपना पसंदीदा रंग लें और अपने क्रिसमस कार्ड को बनाएं। अपनी फिलिंग्स लिख कर इसे अपने प्रियजनों को उपहार में दें।


क्रिसमस बेकिंग

क्रिसमस आने में कुछ घंटे ही रह गए हैं, ऐसे में अपने परिवार के साथ बेकिंग सेशन में जरूर शामिल हो। क्रिसमस ईव पर परिवार के साथ समय बिताने का ये बेहतरीन समय है। ये खुशियों को बांटने का त्योहार है इसलिए बेक किए गए आइटम में से कुछ अपने पड़ोसियों को भी बांटें।


क्रिसमस क्राफ्ट 

क्रिसमस वह समय होता है जब घरों को क्रिसमस ट्री, लाइट जैसी चीजों से सजाया जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उनके साथ मिलकर कुछ चीजों को बनाएं और घर की सजावट में इस चीजों को यूज करें। ये कुछ भी हो सकते हैं जैसे स्नोमैन, क्रिसमस ट्री वगैराह। 

 

सांता के लिखें चिट्ठी

सांता को एक पत्र लिखें कि आपका साल कैसा बीता और अगले साल आप क्या करने की प्लानिंग बना रहे हैं। इस चिट्ठी में आप अपनों के  लिए सभी इच्छाओं, आशाओं और प्रार्थनाओं को लिख सकते हैं।

Merry Christmas 2022: क्रिसमस पर यूं प्लान करें हाउस पार्टी, थीम से गेम तक यहां देखें सेलिब्रेशन का तरीका



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments