Friday, July 19, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsCHSE Odisha 12th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कुछ देर...

CHSE Odisha 12th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कुछ देर में orissaresults.nic.in पर


ऐप पर पढ़ें

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कुछ देर में जारी करने वाला है। परिणाम 4 बजे घोषित होगा। विद्यार्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इससे पहले ओडिशा बोर्ड साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर चुका है। ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस में 84.93 प्रतिशत सफल हुए थे। वहीं कॉमर्स में 81.12 प्रतिशत पास हुए थे। 

ओडिशा सीएचएसई कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम 12वीं की परीक्षाएं 02 मार्च से शुरू हुईं थी और 5 अप्रैल को समाप्त हुईं। जबकि साइंस स्ट्रीम की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल को खत्म हुई थी।

विद्यार्थी को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 30 अंक और ओवरऑल 33 फीसदी अंकों की आवश्यकता है। 

CHSE Odisha 12th Arts Result: रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।

– Arts Result लिंक पर क्लिक करें।

– अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

– अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

पिछले साल ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में 82.10 फीसदी  स्टूडेंट्स पास हुए थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments