[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की फायर कांस्टेबल भर्ती 2022 में पदों की संख्या में बंपर इजाफा किया गया है। इस भर्ती में पहले फायर कांस्टेबल के 1149 पद थे जिसे अब बढ़ाकर 1721 कर दिया गया है। कुल पदों में अब 725 पद अनारक्षित रखे गए हैं। 173 ईडब्ल्यूएस, 243 एससी, 201 एसटी और 379 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जबकि पहले 489 अनारक्षित, 113 ईडब्ल्यूएस, 161 एससी, 137 एसटी और 249 ओबीसी वर्ग के पद थे। यानी हर वर्ग में पदों की संख्या बढ़ी है। राज्यों की बात करें तो पहले यूपी में 112 पद थे अब बढ़कर 169 हो गए हैं। पदों का विस्तृत विवरण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।
रिजल्ट का इंतजार
सीआईएसएफ फायर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। आंसर-की कुछ ही दिनों पहले जारी की गई थी। आपको बता दें कि यह भर्ती जनवरी 2022 में निकाली गई थी। लेकिन इसके एडमिट कार्ड 14 सितंबर 2023 को जारी हुए। परीक्षा 26 सितंबर 2023 को हुई। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), फिजिकल मापतौल परीक्षा (पीएसटी) और लिखित परीक्षा के पूरे होने के बाद लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की कैटेगरी वाइज अलग अलग मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। मेरिट लिस्ट में आने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस के लिए – 35 फीसदी
एससी, एसटी, ओबीसी – 33 फीसदी
चयनितों को लेवल-3 (Rs. 21,700-69,100) का वेतनमान मिलेगा।
[ad_2]
Source link