Home Life Style Clean Your Stomach: हर सुबह करें ये 5 व्यायाम, कब्ज दूर कर आंतें होंगी साफ

Clean Your Stomach: हर सुबह करें ये 5 व्यायाम, कब्ज दूर कर आंतें होंगी साफ

0


ऐप पर पढ़ें

हर दिन सुबह पेट साफ करने और कब्ज दूर करने की समस्या से जूझते रहते हैं तो योगियों के बताए इन 5 व्यायाम को करें। जिनकी मदद से ना केवल पेट से सारे टॉक्सिंस दूर हो जाते हैं बल्कि कब्ज की समस्या भी खत्म होती है। तो चलिए जानें कौन से वो 5 योगासन हैं, जिन्हें हर सुबह करने से कब्ज की समस्या दूर होगी।

पिएं पानी

हर दिन दो गिलास कम से कम एक लीटर हल्का गर्म पानी पिएं। इस पानी को पीने के लिए मलासन की मुद्रा लें। मलासन की मुद्रा में बैठकर हल्का गुनगुना पानी रोजाना पिएं। इसके साथ ही बताए गए इन 5 आसनों का अभ्यास करीब 8 बार करें।

उद्धव ताड़ासन

पानी पीने के बाद उद्धव ताड़ासन की मुद्रा करें। इस आसन को करने के लिए दानों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और उंगलियों को एक दूसरे हाथों में फंसाते हुए ऊपर की तरफ करें। साथ ही पंजे के बल खड़े हो जाएं। 

तिर्यक ताड़ासन करें

उद्धव ताड़ासन की मुद्रा में होकर बांए तरफ कमर से झुकें और इसी तरह से दांए तरफ कमर की ओर से झुके। इस क्रिया को तिर्यक ताड़ासन की मुद्रा कहते हैं। करीब आठ बार इस आसन को करने के बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 

कटि चक्रासन करें

फिर दोनों पैरों को कंधे के समांतार में फैलाएं। हाथों को आगे की तरफ फैलाएं और बिना पैर को घुमाएं। कमर से बांए और दाएं घूमें। जिससे कि हाथ भी एक साथ बांए-दांए घूमे। 8 सेट करने के बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 

तिर्यक भुजंगासन

फिर भुजंगासन की मुद्रा लें और फिर गर्दन और कंधे को बांए तरफ घुमाएं। इसी तरह से दाएं तरफ गर्दन और कंधे को घुमाएं। भुजंगासन में रहते हुए इस क्रिया को 8 बार करें। 

उदराकर्षणासन करें

इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर पैर के पंजों के बल बैठ जाएं। फिर हाथों घुटनों पर रख लें। गहरी सांस भरे और निकाते हुए बाएं घुटने को दाहिने पंजे पर झुकाएं और दाएं घुटने को छाती से दबाएं। इसी तरह से क्रिया दाहिने घुटने के साथ भी करें। करीब 8 सेट इस आसन को करें। ये पेट को नर्म बनाता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

Natural Remedy For Diarrhea: सद्गुरु ने बताया डायरिया से निपटने का प्राकृतिक तरीका, कब्ज का भी होगा छुटकारा



Source link