Home Education & Jobs CNP Nashik Recruitment 2023:करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर समेत कई पदों पर नौकरी

CNP Nashik Recruitment 2023:करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर समेत कई पदों पर नौकरी

0
CNP Nashik Recruitment 2023:करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर समेत कई पदों पर नौकरी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CNP Nashik Recruitment 2023: करेंसी नोट प्रेस नासिक में सुपरवाइजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उ्ममीदवार आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन आज से शुरू किए गए हैं। कुल 117 पदों पर भर्ती होनी हैं, इनमें आर्टिस्ट, जूनियरटेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 तक है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम औऱ सिलेबस भी नोटिफिकेशन में दिया गया है।

ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं- https://cnpnashik.spmcil.com/en/careers/

आयुसीमा- आपको बता दें कि आयुसीमा में आरक्षण के नियमों के तहत छूट का प्रावधान है। अलग-अलग भर्ती के लिए अलग आयुसीमा है, इसमें सुपरवाइजर (टी.ओ. प्रिंटिंग), सुपरवाइजर (राजभाषा) के लिए उम्र कम से कम 18 से और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइनर), सचिवालय सहायक के लिए उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा जूनियर तकनीशियन के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तक तय की गई है।

आवेदन शुल्क- करेंसी नोट प्रेस नासिक भर्ती के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये, वहीं एससी/एसटी/शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी-पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

पदों के नाम और उनकी संख्या 

सुपरवाइजर (प्रिंटिंग) 03 पद

आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइनर) 01 पद

सचिवालय सहायक 01 पद

जूनियर तकनीशियन 112 पद

क्वालीफिकेशन-

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई/प्रिंटिंग में डिप्लोमा या इसके बराबर योग्यता होनी जरूरी है।

सैलरी

सुपरवाइजर के पद के लिए सैलरी- 27600 से 95910 रुपये तक 

आर्टिस्ट, सचिवीय सहायक पद पर 23,910 से 85570 रुपये तक सैलरी

जूनियर तकनीशियन के उम्मीदवारों को 18780 से 67390  रुपये तक सैलरी

 

 

 

[ad_2]

Source link