[ad_1]
नई दिल्ली: चीन (China Corona News) समेत लैटिन अमेरिकी देशों में कोरोना (Coronavirus News) ने हाहाकार मचा दिया है. भारत में भले ही अभी कोरोना (Covid19) का भयावह रूप नहीं दिख रहा है, मगर कोरोना के खतरे को देखते हुए लोगों के मन में अभी से ही कई सवाल हैं कि क्या जनवरी महीने में देश में कोरोना की चौथी लहर आ सकती है? क्या एक्सबीबी वेरिएंट की वजह से ही कोरोना की नई लहर आएगी? कौन-सी स्थितियां इस जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, क्या है कोरोना का पैटर्न और सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है कोरोना का जोखिम? एनटीएजीआई चीफ एनके अरोड़ा ने न्यूज18 को इन सारे सवालों के जवाब दिए.
आखिर चीन में कोविड मामलों ने क्यों चिंता में डाल रखा है पूरी दुनिया को?
कोविड का क्या पैटर्न है, इस सवाल के जवाब पर NTAGI चीफ एनके अरोड़ा ने कहा कि कोरोना का तापमान से कोई लेना देना नहीं है. ठंड का इस लहर से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसा इसलिए कि पहले भी जो मामले आए, वो गर्मी में थे. क्या कोरोना का कोई खतरा है? इस सवाल पर डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के मामले जरूर बढ़ सकते हैं लेकिन मृत्यु दर का कोई खतरा नहीं है. अभी मौजूदा समय में कोरोना से मृत्यु दर ना के बराबर है.
उन्होंने कहा कि XBB वेरिएंट के मामलों में 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. उत्तर भारत में एक्सबीबी पाया जा रहा है. समझने की बात है कि नवंबर तक तीन चौथाई मामलों में इसके मामले थे मगर अब यह बढ़कर 65 फीसदी हो गया है. वक्त-वक्त पर एक वेरिएंट या तो डोमिनेंट होता है और या वह ज्यादा स्प्रेड होता है. इस वक्त XBB ज्यादा फैल रहा है. डॉक्टर अरोड़ा ने कहा कि हमें सावधान रहने की जरूरत है. इसी को देखते हुए कुछ अहम कदम उठाए गए हैं, चाहे वह मॉक ड्रिल हो, चाहे वह टेस्टिंग हो या अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की टेस्टिंग. फिलहाल, भारत में खतरे की कोई बात नहीं है.
कोरोना की बूस्टर डोज कितनी जरूरी है? इस सवाल का जवाब देते हुए NTAGI चीफ ने कहा कि बूस्टर डोज उन लोगों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है, जो पहले ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं. हमें अभी एक्सबीबी वेरिएंट से सावधान रहने की जरूरत है. बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन सहित कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि होने के बीच बीते दिनों इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच और कोविड परीक्षण सुविधा का जायजा लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: China, Coronavirus, Covid19
FIRST PUBLISHED : January 04, 2023, 12:30 IST
[ad_2]
Source link