Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsCRPF Admit Card: सीआरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 9212 पदों...

CRPF Admit Card: सीआरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 9212 पदों पर होगी भर्ती


ऐप पर पढ़ें

CRPF Admit Card 2023 download : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांस्टेबल ड्राइवर (तकनीकी एवं ट्रेडमैन) भर्ती 2023  परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी rect.crpf.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा एक जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। सीआरपीएफ के इस भर्ती अभियान में कुल 9,212 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें से 9,105 पद पुरुष और 107 पद महिला अभ्यर्थियों के हैं। पेपर 100 अंकों का होगा जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 2 घंटे दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत  उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरुकता, सामान्य गणित और अंग्रेजी/हिंदी चारों सेक्शन से 25-25 नंबर के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीटी के सभी प्रश्न मैट्रिक स्तर के होंगे। सीबीटी में प्राप्त मार्क्स को नार्मलाइज किया जाएगा। नार्मलाइज्ड मार्क्स से ही फाइनल मेरिट और कटऑफ अंक तय होंगे। 

Admit Card Direct Link

चयनितों को लेवल-3, 21700-69100 रुपये का वेतनमान मिलेगा। 

पीएसटी के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद पीईटी /ट्रेड परीक्षा से गुजरना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 170 सेमी हो महिलाओं की 157 सेमी। 

कांस्टेबल ड्राइवर पद के पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा। अन्य कुछ ट्रेड के लिए 24 मिनट में 5 किमी दौड़ मांगी गई है जबकि कुछ के लिए 10 मिनट में 1.6 किमी की दौड़। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments