ऐप पर पढ़ें
CSBC Constable Exam Date 2023: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा पेपर लीक होने चलते 01 अक्टूबर 2023 को रद्द हो गई थी। साथ ही आगे 7 और 15 अक्टूबर होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया था। परीक्षा रद्द हुए करीब ढ़ाई महीने गुजर चुके हैं लेकिन केंद्रीय चयन पर्षद की ओर अभी तक इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की गई। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों के लिए इंतजार वक्त लंबा होता जा रहा है। उम्मीद है कि सीएसबीसी जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की नई तिथियां जारी करने की सूचना देगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 से जुड़ी आधिकारिक सूचना के लिए पर्षद की वेबसाइट csbc.bih.nic.in भी देखते रहें।
आपको बता दें कि सीएसबीसी कांस्टेबल परीक्षा 2023 के जरिए बिहार पुलिस में कुल 21391 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 8556 पद अनारक्षित, 2140 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, 3400 पद अनुसूचित जाति के लिए, 228 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 3842 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए, 2570 पद पिछड़ा वर्ग के लिए और 655 पद पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि आवेदकों की संख्या में बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। कांस्टेबल परीक्षा की नई तिथि पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथियों के साथ ही एडमिट कार्ड के संबंध में सूचित किया जाएगा। संभव हो एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़े कुछ नए निर्देश भी जारी किए जाएं। हालांकि कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए केंद्रीय चयन पर्षद के नोटिस का इंतजार करना होगा।
केंद्रीय चयन पर्षद (कांस्टेबल भर्ती) ने पेपर लीक होने के संबंध में 3 अक्टूबर 2023 को नोटिस जारी कर कहा था कि रविवार (01 अक्टूबर 2023) को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दोनों पालियों में सपन्न हुई है। इस परीक्षा में काफी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। ऐसे में परीक्षा में सुनयोजित ठंग से नकल गिराहों द्वारा पेपर लीक या सामूहिक नकल की आशंका को देखते परीक्षा रद्द करने का फैसला किया गया है। यह परीक्षा 6 पालियों में तीन दिन होनी थी। जिसकी नई तिथियां अब उचित समय पर जारी की जाएंगी।