Wednesday, March 12, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsCSBC जल्द करेगा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की रिवाइज्ड तारीखों की...

CSBC जल्द करेगा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की रिवाइज्ड तारीखों की घोषणा


ऐप पर पढ़ें

CSBC Constable Exam dates: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की रिवाइज्ड तारीखों की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (CSBC Constable Exam) 2023 1, 7 और 15 अक्टूबर को आयोजित की जानी थीं, लेकिन केवल 1 अक्टूबर की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। अब उम्मीदवारों में एडमिट कार्ड को लेकर डर है। दरअसल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए थे, लेकिन अब ये एडमिट कार्ड आयोग की नई तारीखों के लिए मान्य होंगे या नहीं, इस पर सूचना आना बाकी है। बोर्ज जल्द ही अपडेट देगा। 

आपको बता दें कि बिहार में पुलिस कांस्टेबल के करीब 21000 पदों पर भर्ती होनी थी, इसके लिए पहले फेज की लिखित परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी जिसमें परीक्षा से पहले ही पेपर लीक की खबरें सामने आईं। इसके बाद जांच में पाया गया कि पेपर लीक हुआ था और मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय चयन पर्ष (कांस्टेबल भर्ती) ने एक अक्टूबर की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया था। बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए गया को छोड़कर शेष सभी 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments