Home Education & Jobs CSBC : बिहार पुलिस कांस्टेबल की 48000 नई भर्ती की प्रक्रिया तेज, एक सप्ताह में मांगा गया रोस्टर

CSBC : बिहार पुलिस कांस्टेबल की 48000 नई भर्ती की प्रक्रिया तेज, एक सप्ताह में मांगा गया रोस्टर

0
CSBC : बिहार पुलिस कांस्टेबल की 48000 नई भर्ती की प्रक्रिया तेज, एक सप्ताह में मांगा गया रोस्टर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CSBC Bihar Police Constable Bharti : बिहार पुलिस महकमे में बहाली की प्रक्रिया तेज होगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। पुलिस मुख्यालय को एक सप्ताह में रोस्टर क्लियर करके गृह विभाग को भेजने का आदेश दिया गया है जिससे बहाली प्रक्रिया तेजी से शुरू की जा सके। डायल-112 परियोजना के पहले चरण में 7 हजार 808 और दूसरे चरण में 19 हजार 288 सिपाहियों समेत 48 हजार 447 सिपाहियों की बहाली के लिए रोस्टर तैयार करने को कहा गया है।

ताकि 31 मार्च तक इससे जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करके इसे आरक्षी चयन पर्षद को उपलब्ध करा दिया जाए। इसके बाद चयन पर्षद बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू कर देगी। गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायल-112 की संख्या को सुदृढ़ करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में बहाली की जा रही है। साथ ही राज्य में प्रति एक लाख की जनसंख्या पर 115-120 पुलिस बल का अनुपात है, जिसे बढ़ाकर 165-170 करने का लक्ष्य है।

इसके अलावा BPSSC (बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विसेज कमिशन )  भी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के हजारों पदों पर भर्ती निकालेगा। । 

ये मांगी जा सकती है योग्यता (पहले निकली भर्तियों के आधार पर)

कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। सीएसबीसी की इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण में योग्य पाए जाने पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा इंटरमीडिएट (10+2) स्तर की होगी जिसमें बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के स्तर की विस्तृत पाठ्य सामग्री से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी। 

अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेन्टीमीटर लंबाई और सीना फुलाव के साथ 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम) मांगा जा सकता है। 

[ad_2]

Source link