Home Education & Jobs CSBC Bihar Police Constable Admit Card Download Link : जारी हुआ बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक

CSBC Bihar Police Constable Admit Card Download Link : जारी हुआ बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक

0
CSBC Bihar Police Constable Admit Card Download Link : जारी हुआ बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CSBC Bihar Police Constable admit card 2023 download : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक जारी कर दिया है। आज रात 12 बजे से अभ्यर्थी अपने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखने लगा है। परीक्षा केंद्रों की सूची भी आज रात 12 बजे जारी कर दी जाएगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। 

Admit Card Link

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ अपना वैध पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। यहां जानें एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे कैसे डाउनलोड किया जा सकेगा।

CSBC Bihar Police Constable admit card 2023 : यूं डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप -1 – csbc.bih.nic.in पर जाएं। 

स्टेप -2-  Bihar Police Constable Recruitment Exam Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप -3- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ मोबाइल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ डालें। 

स्टेप -4- सब्मिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका एडमट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी । प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।  लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के आरक्षण के मद्देनजर कोटिवार 5 गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए किया जाएगा।  चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। इंटरव्यू नहीं होगा।

[ad_2]

Source link