ऐप पर पढ़ें
CSBC Constable Exam Date 2023: बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथियां घोषित करने का इंतजार है। केंद्रीय चयन पर्षद ने एक अक्टूबर 2023 को सीएसबीसी कांस्टेबल परीक्षा में पेपर लीक होने के चलते उस दिन की परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया था। साथ ही 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2023 होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी थीं। केंद्रीय चयन पर्षद (कांस्टेबल भर्ती) ने इस संबंध में 3 अक्टूबर 2023 को नोटिस जारी कर कहा था कि रविवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दोनों पालियों में सपन्न हुई है। इस परीक्षा में काफी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। पर्षद ने कहा कि इस परीक्षा में नकल को लेकन दो अक्टूबर 2023 को और भी जानकारियां मिलीं। ऐसे में परीक्षा में सुनयोजित ठंग से नकल गिराहों द्वारा पेपर लीक या सामूहिक नकल की आशंका को देखते परीक्षा रद्द करने का फैसला किया गया है। यह परीक्षा 6 पालियों में तीन दिन होनी थी। जिसकी नई तिथियां अब उचित समय पर जारी की जाएंगी।
आपको बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय गुजर गया है लेकिन अभी तक सीएसबीसी की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। 21000 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि आवेदकों की संख्या में बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। कांस्टेबल भर्ती की नई परीक्षा तिथि पर्षद की वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती का नया परीक्षा शेड्यूल जारी होने के साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना प्रकाशित की जा सकती है। परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले नए एडमिट कार्ड मिल सकते हैं। हालांकि विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सीएसबीसी के नोटिस का इंतजार करना होगा।
आपको बता दें कि राज्य में पुलिस कांस्टेबल कुल 21391 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 8556 पद अनारक्षित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2140, अनुसूचित जाति के लिए 3400, अनुसूचित जनजाति के लिए 228, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3842, पिछड़ा वर्ग के लिए 2570, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 655 पद आरक्षित हैं।