Home Education & Jobs CTET Result 2023: क्या फरवरी के अंत तक जारी होंगे परिणाम?

CTET Result 2023: क्या फरवरी के अंत तक जारी होंगे परिणाम?

0
CTET Result 2023: क्या फरवरी के अंत तक जारी होंगे परिणाम?

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CTET  Result 2023:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। CTET दिसंबर 2022 इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक सीबीएसई CTET रिजल्ट 2022 फरवरी के अंत तक जारी होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक रूप से परिणाम की तारीख से जुड़ी कोई जानकारी जारी नहीं हुई है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, CTET परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करने की  विंडो को बंद कर दिया है। अब रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। CTET 2023 परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।

जानें- पासिंग मार्क्स

CTET 2023 पासिंग मार्क्स  कैटेगरी के अनुसार भिन्न होते हैं। जनरल कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को CTET के लिए  55 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

सीबीएसई सभी उम्मीदवारों को CTET 2023 स्कोरकार्ड और सफल उम्मीदवारों को उनके डिजीलॉकर अकाउंट में डिजिटल फॉर्मेट में एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट प्रदान करेगा।  बता दें, CTET का सर्टिफिकेट  जीवन भर के लिए वेलिड है।

ऐसे तैयार किया जाएगा फाइनल CTET 2023

CTET 2022 के लिए फाइनल परिणाम उम्मीदवारों द्वारा उठाई गए ऑब्जेक्शन के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर फाइनल परिणाम जारी किए जाएंगे। फाइनल आंसर की  अपलोड होने के बाद और उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा।

CTET RESULT 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोर कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज पर जाकर ” CTET Result 2023″  लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

[ad_2]

Source link