[ad_1]
CUET Help Center: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2023 के लिए 24 हेल्प सेंटर स्थापित किए हैं. NTA ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है. उम्मीदवारों के लिए हेल्पर सेंटरों की लिस्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और cuet.samarth.ac.in पर प्रकाशित नोटिस में उपलब्ध है.
NTA ने कहा, ‘पूरे भारत में उम्मीदवारों से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें सुविधा प्रदान करने के लिए CUET UG 2023 परीक्षा सहायता केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है ताकि इच्छुक आवेदकों के बीच जागरूकता पैदा की जा सके. यह उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करने में मदद करेगा, खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा.’
NTA ने कहा कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि CUET UG के इच्छुक उम्मीदवार बिना किसी कठिनाई के परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें. उम्मीदवारों को CUET UG 2023 के अपने आवेदन फॉर्म को भरने के लिए किसी साइबर कैफे में जाने की आवश्यकता नहीं है.
प्रत्येक हेल्प सेंटर में एक डेडीकेटेड तकनीकी व्यक्ति प्रभारी होगा जो उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में मदद करेगा. उम्मीदवार आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ अपने नजदीकी सहायता केंद्र पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. NTA ने बताया कि यह नि:शुल्क सेवा होगी. उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.nta.ac.in/Download पर क्लिक करके भी हेल्प सेंटर की लिस्ट चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को CUET UG 2023 के लिए आवेदन करने में किसी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entrance exams
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 09:33 IST
[ad_2]
Source link