ऐप पर पढ़ें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी-2024) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने वाला है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर इस एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन के जरिए उम्मीदवारों को एग्जाम केंद्र के शहर का नाम पता चल जाएगा और वे अपना ट्रेवल प्लान बना सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 157 विषयों के लिए किया जाएगा। इस वर्ष सीयूईटी पीजी के लिए कुल 4,62,589 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से 10.45 के बीच और दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर में 12.45 से 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। तीसरी शिफ्ट 4.30 से 6.15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2024: मार्किंग स्कीम
आपको बता दें कि इस एग्जाम में हर सवाल 4 अंक का होगा।
हर सही जवाब के लिए उम्मीदवार को 4 अंक दिए जाएंगे।
हर गलत जवाब के लिए कुल स्कोर में से एक अंक काट लिा जाएगा।
CUET PG एग्जाम सिटी स्लिप में क्या होगा
यह एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है। इसमें सिर्फ एग्जाम के परीक्षा केंद्र का नाम होता है, परीक्षा का समय और पूरा एड्रेस नहीं होता है।
ऐसा है एग्जाम पैटर्न
आपको बता दें कि सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए पेपर में कुल 75 मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न आएंगे। प्रश्न कुल 300 अंक के होंगे। पेपर की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी। सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा। कुल 4,62,586 रजिस्ट्रेशन में से 2,47,990 महिला उम्मीदवारों के हैं, 214,587 पुरुष उम्मीदवारों के हैं, और नौ पंजीकरण थर्ड जेंडर श्रेणी के हैं।
20 मार्च को राजनीति विज्ञान, 13 मार्च को इंग्लिश, 11 मार्च को हिस्ट्री ऑफ आर्ट, 13 मार्च को हिस्ट्री, 14 मार्च को फिजिक्स, 21 मार्च को प्राचीन भारतीय इतिहास, 15 मार्च को केमिस्ट्री का एंट्रेंस होगी।