Home Education & Jobs CUET PG Answer Key 2023: सीयूईटी पीजी की आंसर की जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CUET PG Answer Key 2023: सीयूईटी पीजी की आंसर की जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

0
CUET PG Answer Key 2023: सीयूईटी पीजी की आंसर की जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

CUET PG Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा की ‘आंसर की’  जल्द ही जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने परास्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में भाग लिया हो वे अपनी आंसर की सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 5 जून से 17 जून 2023 तक किया गया था। इसके बाद 22 जून से 30 जून 2023 देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। यह परीक्षा 8.33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी जो करीब 245 शहरों में कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड से हुई थी। अभ्यर्थी आगे सीयूईटी पीजी आंसर की चेक करने  के आसान स्टेप्स चेक कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी आंसर की 2023 ऐसे चेक करें:

  • सीयूईटी पीजी की आंसर की जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे लिंक CUET PG Answer Key 2023 पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें।
  • अब आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
  • आंसर की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आंसर की को प्रिंट कराकर हार्ड कॉपी भी रख लें।

सीयूईटी पीजी आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्तियां दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खुलेगी। जो भी अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज  कराना चाहेंगे वे ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन शुल्क जमा कराते हुए आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए सीयूईटी  की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।

[ad_2]

Source link