Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsCUET UG 2023 की फाइनल 'आंसर की' nta.ac.in पर जारी, यहां देखें...

CUET UG 2023 की फाइनल ‘आंसर की’ nta.ac.in पर जारी, यहां देखें डाउनलोड लिंक


ऐप पर पढ़ें

CUET UG 2023 Final Answer Key : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 12 जुलाई, 2023 को सीयूईटी यूजी 2023 फाइनल आंसर की की जारी की है। उम्मीदवार फाइनल ‘आंसर की’  जांच कर सकते हैं और इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CUET UG 2023 परीक्षा 21 मई से 23 जून 2023 के बीच चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के 387 शहरों और देश के बाहर 24 शहरों में आयोजित की गई थी। इस वर्ष लगभग 15 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं। फाइनल ‘आंसर की’ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी 2023 ‘आंसर की’ ऐसे डाउनलोड करें-

  • एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाएं।
  • नवीनतम अपडेट पर जाएं और आपको अंतिम उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
  • CUET UG 2023 फाइनल ‘आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CUET UG परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments