Home Life Style Dhanteras 2023: धनतेरस से दीपावली तक…यह 6 राशि वाले खरीदें ये सामान, खुल जाएंगे भाग्य!

Dhanteras 2023: धनतेरस से दीपावली तक…यह 6 राशि वाले खरीदें ये सामान, खुल जाएंगे भाग्य!

0
Dhanteras 2023: धनतेरस से दीपावली तक…यह 6 राशि वाले खरीदें ये सामान, खुल जाएंगे भाग्य!

[ad_1]

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: धनतेरस से दीपावली उत्सव का आगाज होता है. यह पूरा त्योहार खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है. आम तौर पर लोग सोने-चांदी से जुड़ी चीजों की खरीदारी करते हैं. लेकिन, यदि आप राशि के अनुसार कुछ खास चीजों की खरीदारी करें तो आपको फायदा हो सकता है.

आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज से धनतेरस से दीवाली तक मेष से लेकर कन्या राशि वालो के लिए क्या खरीदना बेहद शुभ होगा.

मेष राशि: मेष राशि वाले जातक इस दिन सोना या तांबे से जुड़ा बर्तन या सामान खरीद सकतें हैं. इससे घर में बरकत आएगी और सुख शांति और ऐश्वर्य का वास भी होगा.

वृष राशि: वृष राशि के लोग धनतेरस से लेकर दीपावली के बीच नए कपड़े या चांदी के सामान खरीद सकते हैं. इससे माता लक्ष्मी की कृपा इनपर बनी रहेगी.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग इस दिन बेशकीमती पत्थर या फिर सोने को खरीद सकतें हैं. इससे घर में शुभता बनी रहेगी और पूरे साल धन्य-धान्य की प्राप्ति होगी.

कर्क राशि: कर्क राशि के लोग इस दिन सफेद रंग की चींजे खरीदनी चाहिए. इसके अलावा चांदी के बर्तन और ज्वेलरी खरीदना भी इनके लिए अच्छा साबित होगा. परिवार में खुशहाली आएगी.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीद सकतें हैं. इसके अलावा सोना खरीदना भी इनके लिए बेहद शुभकारी और फलदायी होगा.

कन्या राशि: कन्या राशि के लोग इस दिन फर्नीचर, हरा सामान और रत्न खरीद सकते हैं. इससे इनके परिवार में खुशहाली आएगी और माता लक्ष्मी और कुबेर का आशीर्वाद भी बना रहेगा.

(नोट- यह खबर धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषशास्त्र पर आधारित है.News 18 इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Local18, Religion 18, Uttar pradesh news, Varanasi news, Zodiac Signs

[ad_2]

Source link