Home Business Dharmaj Crop Guard Listing : आज होगी शेयरों की लिस्टिंग, पहले दिन निवेशकों को नफा होगा या नुकसान, एक्‍सपर्ट से जानिए

Dharmaj Crop Guard Listing : आज होगी शेयरों की लिस्टिंग, पहले दिन निवेशकों को नफा होगा या नुकसान, एक्‍सपर्ट से जानिए

0
Dharmaj Crop Guard  Listing : आज होगी शेयरों की लिस्टिंग, पहले दिन निवेशकों को नफा होगा या नुकसान, एक्‍सपर्ट से जानिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीओ के जरिये कंपनी ने 251.15 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था.
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 74.95 करोड़ जुटाए थे.
ग्रे मार्केट में भी आईपीओ के अनलिस्टिड शेयरों को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है.

नई दिल्‍ली. एग्रोकेमिकल कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड के शेयरों (Dharmaj Crop Guard share listing) की आज, 8 दिसंबर को लिस्टिंग होगी. कंपनी का आईपीओ 28 नंवबर को खुला था और निवेशकों ने 30 नवंबर तक आईपीओ (IPO) के शेयरों के लिए बोलियां लगाई थी. यह इश्‍यू कुल 35.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था. आईपीओ का प्राइस बैंड 216-237 प्रति शेयर था. एनालिस्ट्स की मानें तो IPO निवेशकों को पहले दिन इस शेयर में दोहरे अंकों में लाभ हो सकता है.

आईपीओ के जरिये कंपनी ने 251.15 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था. आईपीओ में 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे. वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रमोटरों ने 14.83 लाख शेयरों की बिक्री की थी. कंपनी ने एंकर निवेशकों से 74.95 करोड़ जुटाए थे. ग्रे मार्केट में भी आईपीओ के अनलिस्टिड शेयरों को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है. कई ब्रोकरेज ने निवेशकों को इस आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह दी थी.

ये भी पढ़ें-   IPO : Abans Holdings का प्राइस बैंड फिक्स, 12 दिसम्बर से निवेशकों के लिए खुलेगा आईपीओ

प्रीमियम पर लिस्‍ट होने की उम्‍मीद
एनालिस्ट्स का कहना है कि धर्मज क्रॉप गार्ड के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से संकेत मिलता है कि कंपनी के शेयर अपने 237 रुपये इश्यू प्राइस से 20% ऊपर लिस्ट हो सकते हैं. मेहता इक्विटी को तो 22 फीसदी तक के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है. मेहता इक्विटी के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट, रिसर्च, प्राशंत ताप्सी का कहना है कि शेयर बाजार के पॉजिटिव माहौल और सभी तरह के निवेशकों से आईपीओ को मिले अच्‍छे समर्थन को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि धर्मज क्रॉप के शेयर अपने इश्यू प्राइस से अधिक पर लिस्ट होंगे. उन्‍होंने कहा कि शेयरों की लिस्टिंग 280 से 290 रुपये के बीच के हो सकती है जो इश्यू प्राइस से 18-22 फीसदी अधिक है.

आनंद राठी (Anand Rathi) के इक्विटी रिसर्च हेड, नरेंद्र सोलंकी को भी धर्मज क्रॉप के शेयरों के प्रीमियम पर ही लिस्‍ट होने की उम्‍मीद है. सोलंकी का कहना है कि 237 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन इसके वित्त वर्ष 2022 के रेवेन्यू के 27.9 गुना पर बैठती है. कंपनी की वैल्यूएशन इसके प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले वाजिब लगती है. कंपनी का B2C और B2B बिजनेस मॉडल भी मजबूत है. यह भी इस स्‍टॉक को आकर्षक बनाता है.

Tags: Business news, Business news in hindi, IPO, Stock market

[ad_2]

Source link