[ad_1]
हाइलाइट्स
खाना खाने पहले ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dL से कम होना चाहिए.
खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dL से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
Best Time For Blood Sugar Test: डायबिटीज की समस्या से करोड़ों लोग जूझ रहे हैं. यह बीमारी प्रमुख तौर पर दो तरह की होती है. पहली टाइप 1 डायबिटीज (T1D) और दूसरी टाइप 2 डायबिटीज (T2D). टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों के शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है या बेहद कम मात्रा में बनता है. टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के शरीर में इंसुलिन तो बनता है, लेकिन इंसुलिन रजिस्टेंस की वजह से उसका इस्तेमाल नहीं हो पाता. इन दोनों ही कंडीशन में मरीज का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को रोज शुगर लेवल चेक करने की सलाह दी जाती है, ताकि इसकी सही तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके.
अब सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीजों को रोज ब्लड शुगर चेक करने की जरूरत होती है? अगर हां, तो दिन में कितनी बार शुगर चेक करनी चाहिए और किस वक्त चेक करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. इन सभी सवालों के जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं. उनसे यह भी जानेंगे कि डायबिटीज का लेवल कितना होना ठीक माना जा सकता है और किस कंडीशन में लोगों को डॉक्टर से मिलने की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें- शरीर में नई जान फूंक देता है शिलाजीत ! शुगर के मरीजों के लिए वरदान
कितनी बार चेक करें शुगर लेवल?
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रीवेंटिव हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉक्टर सोनिया रावत कहती हैं कि शुगर के मरीजों को दिन में कम से कम 2 बार अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहिए. ब्रेकफास्ट से पहले और लंच या डिनर के 2 घंटे बाद शुगर लेवल चेक करना जरूरी माना जाता है. अगर आप दो बार नहीं कर पा रहे तो कम से कम एक बार शुगर लेवल चेक जरूर करें. खाने से पहले आपका ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dL से कम होना चाहिए और खाने के बाद 180 mg/dL से ज्यादा नहीं होना चाहिए. अगर शुगर लेवल इससे ज्यादा है, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करें.
ऐसे मरीज 3-4 बार शुगर लेवल करें चेक
डॉ. सोनिया रावत के मुताबिक डायबिटीज के जो मरीज इंसुलिन ले रहे हैं, इंसुलिन की डोज लेने से पहले हर बार अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहिए. कुछ लोगों को दिन में 2-3 बार और कुछ लोगों को 4 बार इंसुलिन लेने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जाती है. आमतौर पर इंसुलिन टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों को दी जाती है. टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता, तब उन्हें भी इंसुलिन की डोज दी जाती है.
यह भी पढ़ें- नॉनवेज खाने से बढ़ सकता है यूरिक एसिड? गंगाराम के डॉक्टर ने बताई हकीकत
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Blood Sugar, Diabetes, Health, Lifestyle, Trending news
FIRST PUBLISHED : February 21, 2023, 12:43 IST
[ad_2]
Source link