[ad_1]
हाइलाइट्स
गर्मियों में खाने के लिहाज से दाल ढोकली बेहतर विकल्प हो सकता है.
दाल ढोकली घर में सब्जियां न होने का भी अच्छा विकल्प है.
दाल से बनी यह रेसिपी खाने में तो टेस्टी होती ही है, साथ ही सेहत के लिहाज से भी ठीक होती है.
दाल ढोकली रेसिपी (Dal Dhokali Recipe): खाने के मामले में गर्मियों का मौसम अधिक अनुकूल नहीं होता है. इसके चलते लोग कुछ नया और सेहत के अनुसार ही भोजन करना पसंद करते हैं. यदि आप भी कुछ ऐसा ही तलाश कर रहे हैं तो दाल ढोकली बेहतर विकल्प हो सकता है. यह घर में सब्जियां न होने का भी अच्छा विकल्प है. दाल से बनी यह रेसिपी खाने में तो टेस्टी होती ही है, साथ ही सेहत के लिहाज से भी ठीक होती है. हालांकि ज्यादातर लोग दाल से बनी कई चीजें घर में ट्राई करते ही हैं. लेकिन अरहर की दाल से बनी दाल ढोकली जो एक बार खा लेगा, वह इसके स्वाद के बारे में जरूर पूछेगा. यह गुजराती दाल बनाने में भी बेहद आसान होती है. आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि. सबसे पहले जानते हैं इसकी दाल के बारे में.
दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
अरहर दाल- 1 कप
मूंगफली- 2 चम्मच
अदरक- 1 चम्मच
सरसों के दाने- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
लाल मिर्च साबुत- 1
करी पत्ते- 5
बारीक कटा प्याज- 1
बारीक कटा टमाटर- 1
नींबू का रस- 1 चम्मच
बारीक कटा धनिया- स्वादानुसार
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
गुड़
ढोकली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
गेहूं का आटा- 1 कप
हल्दी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
अजवाइन- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- अंदाजानुसार
दाल और ढोकली बनाने की विधि
दाल बनाने की विधि: दाल ढोकली के लिए सबसे पहले दाल बनाते हैं. दाल बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 बार दाल को अच्छी तरह से धुल लेंगे. इसके बाद एक प्रेशर कूकर लेंगे, जिसमें 1 कप दाल और 2 कप पानी के साथ मूंगफली और 1 चम्मच तेल डालकर 4 सीटी आने तक पका लेंगे. अब एक कढ़ाई में एक चम्मच घी, एक चुटकी हींग, 1 चम्मच राई दानें, जीरा, साबुत लाल मिर्च और करी पत्तियों को भून लेंगे. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज भी डाल लेंगे.
ये भी पढ़ें: Lauki Ka Halwa: बर्फी नहीं इसबार घर पर बनाएं लौकी का हलवा, पेट के लिए होगा लाभकारी, जान लें इसे बनाने का तरीका
इसका कलर गोल्डन ब्राउन होते ही टमाटर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लेंगे. अब इसमें उबली हुई दाल- मिलाएं. इसके ऊपर से 1 कप पानी और डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे. जब दाल मिल जाए तो इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला को मिला लेंगे. अंत में इसको चलाते हुए इसमें गुड़, नमक और 1 चम्मच नींबू डालकर दाल को फिर से उबाल लेंगे.
ये भी पढ़ें: तलने के बाद पनीर हो जाता है सख़्त, अपनाएं ये 4 हैक्स, हर रेसिपी बनेगी रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी
ढोकली बनाने की विधि: ढोकली को बनाने के लिए सबसे 1 कप गेहूं का आटा, हल्दी, मिर्च पाउडर, अजवाइन, नमक और 2 चम्मच तेल को एक बर्तन में डाल लेंगे. इन सभी को मिलाने के बाद इस आटे को अच्छे से गूथ लें. ध्यान रहे कि आटा ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए. इसके बाद इस आटे से लोई लेकर किसी भी आकार में छोटे-छोटे बेल लेंगे. अब उबलती हुई दाल में ढोकली के टुकड़ों को डालकर अच्छे से मिला लेंगे. इस लोइयों को डालकर दाल को करीब 15 मिनट तक के ढककर पका लेंगे. अंत में इसमें हरा धनिया की गार्निश कर देंगे. अब इसको रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 19:00 IST
[ad_2]
Source link