[ad_1]
Durga Names For Baby Girl: कुछ ही दिनों में मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का 9 दिन का पर्व शुरू होने वाला है। इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, रविवार से प्रारंभ होकर 23 सितंबर, नवमी के हवन के साथ समाप्त होंगे। इन 9 दिनों में माता के भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न् करने के लिए उनकी पूजा और उपवास करते हैं। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में नवदुर्गा कन्या के रूप में अपने भक्त के घर पर आकर उनके दुख दूर करती है। ऐसे में अगर आपके घर पर कन्या का जन्म हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो मां वैष्णो के नाम में से उसके लिए कोई प्यारा सा नाम पसंद कर लें।
देवी दुर्गा के इन नामों पर रखें बेटी का नाम-
वैष्णवी-
वैष्णवी नाम मां वैष्णो देवी का है। जिसका मतलब होता है कि ‘भगवान विष्णु की भक्त’। मां अपने इस रूप में स्वयं भगवान विष्णु की आराधना करती हैं।
दुर्गा –
अपनी बेटी के लिए कोई ट्रेडिशनल और आध्यात्मिक नाम खोज रहे हैं तो मां का दुर्गा नाम रख सकते हैं। कहते हैं, हमारे जीवन पर हमारे नाम का बहुत असर पड़ता है। ऐसे में मां दुर्गा का नाम बेटी को देकर आप उसके भीतर मां दुर्गा जैसे निडर, पराक्रमी, साहसी गुणों को विकसित कर सकते हैं।
भगवती-
देवी भगवती, देवी दुर्गा को दिया गया एक और नाम है, जिन्हें पार्वती, काली और कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। उन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत की देवी माना जाता है।
आद्या –
ये भी मां वैष्णो देवी का ही एक दूसरा नाम है। इस नाम का अर्थ है वह शक्ति जिससे संपूर्ण ब्रह्मांड उत्पन्न हुआ था। अपनी संतान को अध्या नाम देकर आप उसके जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं।
ऐशानि –
ऐशानि, देवी दुर्गा का एक और दूसरा नाम है। देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं। ऐशानि शक्ति की देवी का दूसरा नाम है। यह एक ऐसा नाम है जो सुनने में स्त्रीलिंग लगता है लेकिन इसका गहरा अर्थ है!
अनंत
अनंत मतलब जिसका कोई अंत न हो, जिसका कोई पार न हो। ‘वह जो अनंत और अथाह है।’ देवी दुर्गा की शक्ति अपार है, और इसलिए उन्हें अनंत के नाम से भी जाना जाता है।
अनिका
दुर्गा पूरी तरह से निर्भयता की प्रतीक हैं। यह वह गुण है जो हर पेरेंट्स अपनी लाड़ली में देखना चाहते होंगे। अनिका नाम का अर्थ है ‘सुंदर, प्रतिभाशाली या मधुर-चेहरा।’
अन्विता-
यदि आप अपनी बच्ची के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो आधुनिक होने के साथ देवी दुर्गा से भी जुड़ा हुआ हो, तो अन्विता चुनें। यह न केवल देवी दुर्गा का दूसरा नाम है, बल्कि इसका अर्थ प्रतिभाशाली, शक्तिशाली या ‘महिमा से घिरा हुआ भी है।
बरुनी–
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, दुर्गा का अवतरण दुष्ट रूपी महिषासुर को हराने के लिए हुआ था। अपने मूल में, दुर्गा स्त्री पार्वती हैं। बरुनी देवी दुर्गा के नाम का एक सुंदर रूप है।
भगवती-
अगर आपको लगता है कि आपके बेटी आपके लिए गुड लक लेकर आई है तो उसका नाम भगवती रखें। भगवती नाम का अर्थ है ‘भाग्यशाली’। यह देवी दुर्गा का ही दूसरा नाम भी है।
[ad_2]
Source link