Home National ED निदेशक के कार्यकाल विस्तार पर SC से केंद्र को फटकार, 25 क्विंटल टमाटर से लदा ट्रक हाईजैक; टॉप-5

ED निदेशक के कार्यकाल विस्तार पर SC से केंद्र को फटकार, 25 क्विंटल टमाटर से लदा ट्रक हाईजैक; टॉप-5

0
ED निदेशक के कार्यकाल विस्तार पर SC से केंद्र को फटकार, 25 क्विंटल टमाटर से लदा ट्रक हाईजैक; टॉप-5

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा के तीसरे सेवा विस्तार को मंगलवार को अवैध करार दिया। अदालत ने उनका विस्तारित कार्यकाल घटाकर 31 जुलाई तक कर दिया। 1984-बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी का कार्यकाल 18 नवंबर, 2023 तक निर्धारित था। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया गया। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए मंगलवार की 5 बड़ी खबरें…

ED डायरेक्टर की सर्विस बढ़ाना अवैध- SC

प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के कार्य़काल को बढ़ाने के मामले में केंद्र सरकार को करारा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके सेवा विस्तार को अवैध करार दिया है और उन्हें 31 जुलाई तक दफ्तर छोड़ने का वक्त दिया है। अदालत ने कहा कि उन्हें तीसरा कार्यकाल विस्तार देना अवैध है। पढ़ें पूरी खबर…

12 राज्यों को अब तक बारिश का इंतजार

पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी पछुआ हवाओं के चलते बीते हफ्ते उत्तर भारत में काफी बारिश हुई है। दूसरी ओर तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, बिहार, झारखंड और कुछ उत्तर-पूर्वी हिस्सों समेत देश के 12 राज्य अभी भी बारिश की कमी का सामना कर रहे हैं। 1 जून से शुरू हुए मॉनसून को लेकर इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की ओर से बारिश के आंकड़े जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

25 क्विंटल टमाटर से लदा ट्रक हाईजैक

बेंगलुरु के चिक्काजला में तीन लोग टमाटर से लदा एक ट्रक लेकर भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। आरोपी जिस ट्रक को लेकर भागे, उसमें लगभग ढाई टन टमाटर थे। मालूम हो कि देश के कई हिस्सों में इन दिनों टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर हैं। ऐसे में 25 क्विंटल टमाटर की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये पहुंच जाती है। पढ़ें पूरी खबर…

क्या जेल से बाहर आएगा आसाराम? 

अपनी शिष्या से बलात्कार के मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम और उसके अनुयायियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को जोधपुर सेंट्रल जेल की पैरोल कमेटी को पैरोल नियम 1958 के तहत आसाराम के आवेदन पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

2016 के बाद से किस पार्टी को मिला सबसे ज्यादा चंदा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2016-2022 के बीच सबसे अधिक चंदा मिला है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी द्वारा घोषित चंदा अन्य सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित चंदे से तीन गुना से भी अधिक है। वित्त वर्ष 2016-17 और 2021-22 के बीच, बीजेपी ने सबसे अधिक 10122.031 करोड़ रुपये का चंदा घोषित किया था।पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link