Home Education & Jobs Education News : Campus Placement : BTech student of IIT Dhanbad got 50 lakh Salary package job offer from Google – आईआईटी छात्र को गूगल ने दिया 50 लाख का पैकेज, फ्लिपकार्ट समेत इन कंपनियों ने बरसाई नौकरियां – Hindustan

Education News : Campus Placement : BTech student of IIT Dhanbad got 50 lakh Salary package job offer from Google – आईआईटी छात्र को गूगल ने दिया 50 लाख का पैकेज, फ्लिपकार्ट समेत इन कंपनियों ने बरसाई नौकरियां – Hindustan

0
Education News : Campus Placement : BTech student of IIT Dhanbad got 50 lakh Salary package job offer from Google – आईआईटी छात्र को गूगल ने दिया 50 लाख का पैकेज, फ्लिपकार्ट समेत इन कंपनियों ने बरसाई नौकरियां – Hindustan

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आईआईटी आईएसएम में कैंपस प्लेसमेंट में पहले दिन वर्ष 2024 बैच के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले रही। शुक्रवार को लगभग 25 कंपनियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ। कई कंपनियों ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आठ कंपनियों में 62 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर हुआ है। इनमें से गूगल ने 9 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर किया है। चर्चा है कि लगभग 50 लाख रुपए या इससे अधिक का सालाना पे पैकेज मिला है। संस्थान की ओर से पे पैकेज की घोषणा नहीं की गई है। 

कॅरियर डेवलपमेंट सेंटर की ओर से जल्द ही दो दिनों का कैंपस प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की जाएगी। वहीं एक्सेला ने 14, ऐरा मैट्रिक्स ने 1, बजाज ऑटो (जीटीई) ने 6, फ्यूचर फर्स्ट (मार्केट एनालिस्ट) ने 22, टाटा स्टील ने 4, फ्लिपकार्ट ने 1, फोन पे ने 5 छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट की घोषणा की। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैथ एंड कंप्युटिंग, सिविल, मैकेनिकल, ईई, केमिकल समेत अन्य ब्रांच के छात्र-छात्राएं कंपनियों की पहली पसंद है। 

कैंपस प्लेसमेंट ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में हो रहा है। शनिवार को कई कंपनियों की ओर से फाइनल रिजल्ट जारी किए जाने की बात कही गई है। शुक्रवार व शनिवार को लगभग 50 कंपनियों को टाइम स्लॉट दिया गया है।

आईआईटी बॉम्बे में करोड़ से ऊपर के सैलरी पैकेज की बरसात, जानें कौन सी कंपनी दे रही कितने का जॉब ऑफर

IIT BHU में पहले ही दिन 1.68 करोड़ का सैलरी पैकेज

आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत पहले ही दिन से छात्र-छात्राओं पर बेहतरीन ऑफरों की बरसात होने लगी है। शुक्रवार को देर रात आईआईटी से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा पैकेज 1.68 करोड़ रुपये का मिला है। जानकारी के अनुसार कंपनियों ने 1 करोड़ से ज्यादा से लेकर 12.50 लाख रुपये तक के ऑफर मेधावियों को दिए हैं। दिनभर विभिन्न स्लॉट में चले टेस्ट और इंटरव्यू के बाद छात्रों को 353 पेड इंटर्नशिप दिए हैं। इसके अलावा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए 307 प्री प्लेसमेंट ऑफर के साथ कुल 465 ऑफर दिए गया हैं।

[ad_2]

Source link