
ऐप पर पढ़ें
CAT 2023 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट (IIM) लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर कीजारी कर दी है। जो उम्मीदवार 26 नवंबर को CAT प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। बता दें, आंसर की के साथ रिस्पांस शीट की पीडीएफ फाइल भी जारी कर दी है। दो उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तारीख 5 से 8 दिसंबर है।
CAT 2023 Answer Key- Direct Link
बता दें, स्लॉट 1 , 2 और 3 के लिए आंसर की जारी की गई है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ‘CAT 2023 में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन फॉर्म और रिस्पॉन्स शीट के लिए लिंक 5 दिसंबर 2023 (सुबह 11 बजे) से 8 दिसंबर 2023 (शाम 5 बजे तक) तक एक्टिव है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का ऑब्जेक्शन दर्ज नहीं किया जाएगा’