[ad_1]
Nursery Admission : शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा की सामान्य सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। आवेदन फॉर्म अस्वीकार नहीं होगा। अभिभावक आवेदन की गलती को दोबारा से ठीक करवा सकेंगे।
दरअसल, आवेदन में त्रुटि होने के सवालों को लेकर अभिभावक स्कूलों में पहुंच रहे हैं। अभिभावकों के मन में डर है कि त्रुटि के कारण उनका आवेदन अस्वीकार न हो जाए। हालांकि, रोहिणी स्थित माउंट आबू पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति अरोड़ा ने कहा, आवेदन फॉर्म में कोई गलती होने पर आवेदन अस्वीकार नहीं होगा। अभिभावक उसमें सुधार करवा सकते हैं, लेकिन उसके लिए स्कूल को पत्र लिखना होगा।
फॉर्म अच्छे से पढ़कर ही भरें मयूर विहार फेज तीन स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने कहा, पंजीकरण में गलती को लेकर अभिभावक ज्यादा चिंतित न हों। जब बच्चे का सूची में नाम आ जाता है तो उस समय स्कूल दाखिला फॉर्म अलग से भरवाते हैं। तब भी त्रुटि ठीक की जा सकती है। दोबारा से भी अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म अच्छे से पढ़कर ही भरें।
दूसरी सूची का करना होगा इंतजार आवेदन में सही जानकारी दें। अगर दाखिला पंजीकरण के बाद पते में कोई बदलाव किया जाता है तो उस फॉर्म को पहली सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। उसके लिए दूसरी सूची का इंतजार करना होगा।
दाखिला फॉर्म देने से मना नहीं कर सकता स्कूल : डॉ. भावना मलिक, प्रधानाचार्य
राजधानी में नर्सरी से पहली कक्षा के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। आवेदन से जुड़ी समस्या को लेकर यदि कोई सवाल हो तो आप हिन्दुस्तान की हेल्पलाइन मेल आईडी hellohindustan@livehindustan.com पर ई-मेल कर सकते हैं। इस पर आए सवालों के जवाब प्रियदर्शनी विहार स्थित लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. भावना मलिक ने दिए।
● बेटी का पहली कक्षा में किसी ओर स्कूल में दाखिला कराना चाहती हूं, लेकिन संबंधित स्कूल ने सीट न होने का हवाला देकर पंजीकरण फॉर्म नहीं दिया है। सिर्फ एक रजिस्टर में जानकारी दर्ज की है। – दिपांशी
अगर स्कूल ने दाखिला फॉर्म नहीं दिया है तो उसकी शिकायत शिक्षा निदेशालय को ऑनलाइन और ऑफलाइन की जा सकती है। कोई स्कूल सीट न होने की बात कहकर पंजीकरण फॉर्म देने से मना नहीं कर सकता है।
● हम गुरुग्राम से कुछ महीने पहले ही दिल्ली में शिफ्ट हुए हैं। मुझे अपने बेटे का नर्सरी कक्षा में दाखिला कराना है, मगर दिल्ली का कोई स्थायी पता नहीं है। बेटे को किस दस्तावेज के आधार पर दाखिला मिलेगा। – जसमीत कौर
दाखिले को लेकर ज्यादा चिंतित न हों। किसी भी स्कूल में दाखिला मिल जाएगा। अगर आप किराये पर रहते हैं तो आपको पंजीकृत किराया समझौता प्रमाण पत्र देना होगा।
● प्री नर्सरी कक्षा में दाखिले को लेकर क्या नियम तय किए गए हैं। किस उम्र में बच्चे का दाखिला करवाया जा सकता है। – पल्लवी कुमारी
प्री-नर्सरी की व्यवस्था चुनिंदा स्कूलों में है। अगर बच्चा तीन वर्ष से कम उम्र का है तो वह उसमें दाखिला ले सकता है। हमारा अनुरोध है कि तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चे को किसी भी कक्षा में न डालें। इससे बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित होता है।
● मेरे घर से एक नामी स्कूल छह किलोमीटर की दूरी पर है। स्कूल इतनी दूरी को लेकर 40 अंक दे रहा है। क्या मुझे स्कूल में दाखिला के लिए आवेदन करना चाहिए।- रितेश अर्नेजा
दाखिले के लिए बिल्कुल आवेदन करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि 40 प्वाइंट पर दाखिले की संभावना नहीं रहेगी।
[ad_2]
Source link