Home Education & Jobs Education News : IBPS SO BPSC PGCIL Punjab Haryana High Court Stenographer Government Job Exams in December 2023 – दिसंबर के महीने में सरकारी नौकरी के लिए BPSC, IBPS समेत यहां होंगी परीक्षाएं, देखें लिस्ट – Hindustan

Education News : IBPS SO BPSC PGCIL Punjab Haryana High Court Stenographer Government Job Exams in December 2023 – दिसंबर के महीने में सरकारी नौकरी के लिए BPSC, IBPS समेत यहां होंगी परीक्षाएं, देखें लिस्ट – Hindustan

0
Education News : IBPS SO BPSC PGCIL Punjab Haryana High Court Stenographer Government Job Exams in December 2023 – दिसंबर के महीने में सरकारी नौकरी के लिए BPSC, IBPS समेत यहां होंगी परीक्षाएं, देखें लिस्ट  – Hindustan

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Government Job Exams in December 2023: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने  महत्वपूर्ण सरकारी नौकरियों के लिए कई परीक्षाएं होने वाली हैं, जिनमें आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स, बीपीएससी सीसीई मेन्स और पीजीसीआईएल डिप्लोमा ट्रेनी परीक्षाएं शामिल हैं। इन भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियां मिल पाएंगी। आइए जानते हैं इन परीक्षाओं के बारे में।

IBPS SO 2023 प्रारंभिक परीक्षा

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट अधिकारी (SO) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 और 31 दिसंबर को निर्धारित की गई है। यह परीक्षा देश भर में 1,402 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाएगी।  वहीं जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बता दें, IBPS SO 2023 मुख्य परीक्षा 28 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

BPSC CCE मुख्य परीक्षा

BPSC CCE 69वीं मुख्य परीक्षा  6 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। BPSC परीक्षा 2023 बिहार सरकार के तहत विभिन्न विभागों में 475 से अधिक रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया गया था और परिणाम 11 नवंबर को आया था।

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का  आयोजन 16 दिसंबर को होने जा रहा है। यह परीक्षा पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में कुल 7 पदों की रिक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शॉर्टहैंड टेस्ट और स्प्रेडशीट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

PGCIL डिप्लोमा ट्रेनी

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने विभिन्न विषयों में डिप्लोमा ट्रेनी पद के लिए कुल 425 रिक्तियों की घोषणा की है। इसके लिए परीक्षा 5 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले इस परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को होना था। जिसके बाद तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।

OPSC आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने राज्य भर में 116 रिक्त सीटों पर आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा  3 दिसंबर को आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को बता दें, वह बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं ले सकते हैं।

 

[ad_2]

Source link