[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सोमवार को घोषित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2023 के अंतिम परिणाम में मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार के 1788 युवाओं को सफलता मिली है। देशभर से कुल 7859 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इनमें अनारक्षित वर्ग के 3604, ओबीसी के 1750, एससी 1189, ईडब्ल्यूएस 740 और एसटी के 576 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। टियर-वन का परिणाम 19 सितंबर को घोषित किया गया था। इसके बाद टियर- टू कंप्यूटर आधारित मोड में 26 से 27 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी और चयनित/गैर-चयनित उम्मीदवारों के अंक शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
सीजीएल 2023 के लिए 24,74,030 आवेदन मिले थे। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों में रिक्त पड़े ग्रुप बी और ग्रुप सी स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए सीजीएल परीक्षा आयोजित की जाती है।
टियर 2 परीक्षा के पेपर 1 के सेक्शन 1 और 2 में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर सेक्शन 2 या कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण (सीकेटी) और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (डीईएसटी) के मूल्यांकन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था (स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-II को छोड़कर )। आयोग ने कहा कि जो उम्मीदवार सेक्शन 1 + सेक्शन 2 में उत्तीर्ण नहीं हुए, वे सेक्शन 3 के मूल्यांकन के लिए पात्र नहीं थे।
एसआई ग्रेड 2 पद को छोड़कर कुल 39,273 उम्मीदवार मूल्यांकन के लिए उपलब्ध थे।
[ad_2]
Source link