Home Education & Jobs Education News : Surkhiyan 2023 : 3 December Hindustan Quiz Contest question answer on india youth population – सुर्खियां 2023 : 3 दिसंबर की क्विज के सवाल का जवाब – 1.4 – Hindustan

Education News : Surkhiyan 2023 : 3 December Hindustan Quiz Contest question answer on india youth population – सुर्खियां 2023 : 3 दिसंबर की क्विज के सवाल का जवाब – 1.4 – Hindustan

0
Education News : Surkhiyan 2023 : 3 December Hindustan Quiz Contest question answer on india youth population – सुर्खियां 2023 : 3 दिसंबर की क्विज के सवाल का जवाब –  1.4 – Hindustan

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान डेली क्विज कॉन्टेस्ट ‘सुर्खियां 2023’ में 3 दिसंबर को प्रश्न पूछा गया था कि 2023 में भारत लगभग —– अरब जनसंख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। ऑप्शन थे – 2.2, 1.4, 3.5 या 4 । इस प्रश्न का सही उत्तर है ।  विकल्प- बी/ 1.4

आबादी में अव्वल एक नौजवान देश, भारत

जी हां! यह सच है कि संयुक्त राष्ट्र की 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनसंख्या के हिसाब से साल-2023 में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। भारत चीन को पीछे छोड़कर 1,428,627,663  जनसंख्या के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। विरोधाभास यह है कि भारत के पास विश्व के कुल भूक्षेत्र का सिर्फ 2.4% भाग है, लेकिन इस नन्ही सी जगह पर यहां विश्व के 17% लोग रहते हैं। पर उजला पक्ष यह है कि इसमें 27 फीसदी लोग 15 से 29 साल के हैं। यानी हम विकास की संभावनाओं से भरे हैं और चीन बूढ़ा हो चला है। चीन की हालत यह है कि वहां हर साल 90 लाख बच्चे पैदा होते हैं तो मौतों का आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर है। पिछले साल दुनियाभर में 13 करोड़ बच्चे पैदा हुए, जिनमें से करीब 2.50 करोड़ बच्चे अकेले भारत में पैदा हुए। चीन में यह आंकड़ा महज ‘लाखों’ में रहा। तो अपने जवान देश से उम्मीद रखिए, कुछ अच्छा ही होगा।

4 दिसंबर का प्रश्न – सन्-2023 में टी-20 ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) में किस टीम ने जीत हासिल की थी?

[ad_2]

Source link